हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव ने उठाए ये सवाल ?

कानपुर एनकाउंटर का मोस्ट वांटेड विकास दुबे को आखिरकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर से से गिरफ्तार किया गया है। 8 पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे पर

Written By :

SK Sharma

Updated

July 9, 2020

कानपुर एनकाउंटर का मोस्ट वांटेड विकास दुबे (Vikas Dubey) को आखिरकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। 8 पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे पर 5 लाख का इनामी था पुलिस को इसको पकड़ने के लिए 6 दिन लगे। डीएम आशीष सिंह ने इस मामले की पुष्टी की है।

ये भी पढ़ें..भाजपा नेता व उसके पिता-भाई की गोली मारकर हत्‍या

Arrest or surrender of Vikas Dubey, questions arise from the ...

विकास दुबे (Vikas Dubey) की जिस तरह गिरफ्तारी हुई है, उसे लेकर अब सवाल उठने शुरू हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस घटना पर सवाल खड़े कर दिए है। उन्होंने पूछा है कि विकास दुबे गिरफ्तार हुआ है या उसने सरेंडर किया है। इसके साथ ही अखिलेश ने विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कई और सवाल खड़े किए हैं।

अखिलेश ने कहा..

Vikas Dubey Arrested News: UP Criminal Vikas Dubey was hide Two ...

अखिलेश ने कहा है कि सरकार यह साफ करे कि विकास दुबे (Vikas Dubey) को गिरफ्तार किया गया है या उसने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने इस सवाल के साथ ही मांग की है कि विकास दुबे की सीडीआर (कॉल डीटेल रेकॉर्ड) सार्वजनिक की जाए।

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश ने ट्वीट किया, ‘खबर आ रही है कि कानपुर-कांड का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है। अगर यह सच है तो सरकार साफ करे कि यह आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी? साथ ही उसके मोबाइल की CDR सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके।’

ये भी पढ़ें..हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने की थी लव मैरिज, बेटे करते है ये…