Skip to content

SIGN IN

  • होम
  • देश
  • आधी आबादी
  • टॉप न्यूज
  • धर्म
  • यूथ कार्नर
  • राजनीति
  • अपराध
  • लाइफस्टाइल

ABVP के छात्रों ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ SSP को सौंपा ज्ञापन

एटा–जनपद एटा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा प्रतिनिधि मंडल ने छात्राओं के जीवन को असुरक्षित मानते हुए सुरक्षा को लेकर चिंतित होकर प्रमुख मांगों को रखते हुए बताया कि छात्राओं के कॉलेज के गेट पर एंटी रोमियो स्क्वाड व पुलिस की गाड़ी कॉलेज के समय पर खड़ी रहे। कॉलेज के बाहर असामाजिक तत्वों के खड़े लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कॉलेज के आसपास 100 मीटर की दूरी तक कोई भी नशा बीड़ी ,तम्बाकू, शराब की दुकान, बिलकुल बंद होनी चाहिए। शाम को कोचिंग संस्थानों के बाहर और जहां ज्यादा कोचिंग संस्थान है, वहां पर पुलिस के लोग तैनात

Written By :

Shweta Singh

Updated

September 26, 2019

  • X
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Telegram
  • WhatsApp

एटा–जनपद एटा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा प्रतिनिधि मंडल ने छात्राओं के जीवन को असुरक्षित मानते हुए सुरक्षा को लेकर चिंतित होकर प्रमुख मांगों को रखते हुए बताया कि छात्राओं के कॉलेज के गेट पर एंटी रोमियो स्क्वाड व पुलिस की गाड़ी कॉलेज के समय पर खड़ी रहे।

कॉलेज के बाहर असामाजिक तत्वों के खड़े लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कॉलेज के आसपास 100 मीटर की दूरी तक कोई भी नशा बीड़ी ,तम्बाकू, शराब की दुकान, बिलकुल बंद होनी चाहिए। शाम को कोचिंग संस्थानों के बाहर और जहां ज्यादा कोचिंग संस्थान है, वहां पर पुलिस के लोग तैनात रहे जिससे छात्राओं को असुरक्षित महसूस ना हो और सुकून से पढ़ाई कर सकें। वही जिला छात्रा प्रमुख गौरी ने कहा कि शहर के जेएलएन डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेजों के बाहर छात्राएं बहने सुरक्षित नहीं है। छात्राएं सिर झुका कर कॉलेज जाती हैं। कॉलेज के बाहर गुटखा,पान की दुकान पर लड़के खड़े होकर गंदी फब्तियां कसते हैं जिससे छात्राये काफी शर्मिंदगी महसूस करती है और यह बेहद शर्मनाक है। छात्राओं की इन समस्याओं को ठीक नहीं किया गया तो आने वाले समय में छात्राओं की रैली सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

वही विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री आशुतोष मिश्रा ने कहा कि शहर के अंदर पढ़ने वाली छात्राओं के मन में भय व्याप्त है । सरकार द्वारा शुरू की गई एंटी रोमियो स्क्वायड सही तरह से सक्रिय नहीं है। जिस वजह से आए दिन छात्रा बहनों के साथ छेड़छाड़ के मामले आते रहते हैं और विद्यार्थी परिषद इसका विरोध करती है, और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग करती है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कार्यवाही न हुई तो विद्यार्थी परिषद सड़कों पर उतरकर छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रदर्शन करेगी।

एसएसपी सुनील कुमार सिंह को छात्राओं का ज्ञापन मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व छात्राओं को तुरंत कार्यवाही का आश्वाशन देते हुए कहा कि जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष व महिला इंस्पेक्टर ,एंटी रोमियो स्क्वाइड को तत्काल सक्रिय करने के आदेश देते हुए छेड़छाड़ करने वाले मजनुओं पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Follow us

  • Facebook
  • Instagram
  • X
  • YouTube

वायरल खबरें

  • PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

    pak-vs-eng
  • ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

    kharge-lko-protest
  • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई, बाल-बाल बचे कांग्रेस नेता

    Rahul Gandhi Convoy Accident

Subscribe on Youtube​

Download APP

© 2026 UP Samachar. All Rights Reserved.