शादी के नाम पर 6 माह तक युवती से दुष्कर्म, दो जिलों के बीच अटका मामला

एटा– पहले लव फिर सैक्स और फिर धोखा। जी हॉं, एटा के शहर कोतवाली क्षेत्र की युवती के साथ शादी का झॉंसा देकर आरोपी युवक द्धारा 6 माह तक दुष्कर्म किया जाने का सनसनीखेज मामला सामनें आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती दो वर्ष पूर्व अपनी बहन के यहॉं आगरा गयी थी जहॉं मिठाई की दुकान पर काम करने वाले पड़ोस के रहने वाले युवक अरविन्द परमार से इसकी ऑखें चार हो गयी। दोनों के बीच पनपा प्यार और परवान चढ़ने लगा और धीरे धीरे बात शादी तक पहुंच गई तो आरोपी युवक उसे शादी का झॉंसा

Written By :

admin

Updated

October 31, 2018

एटा– पहले लव फिर सैक्स और फिर धोखा। जी हॉं, एटा के शहर कोतवाली क्षेत्र की युवती के साथ शादी का झॉंसा देकर आरोपी युवक द्धारा 6 माह तक दुष्कर्म किया जाने का सनसनीखेज मामला सामनें आया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती दो वर्ष पूर्व अपनी बहन के यहॉं आगरा गयी थी जहॉं मिठाई की दुकान पर काम करने वाले पड़ोस के रहने वाले युवक अरविन्द परमार से इसकी ऑखें चार हो गयी। दोनों के बीच पनपा प्यार और परवान चढ़ने लगा और धीरे धीरे बात शादी तक पहुंच गई तो आरोपी युवक उसे शादी का झॉंसा देकर अपने साथ अपने गॉंव राजस्थान प्रान्त के जिला धौलपुर के गाँव सैंपऊ ले गया। जहॉं उसने शादी का झॉसा देकर युवती के साथ लगातार उसका 6 माह तक उसका यौन शोषण करता रहा। 

पीड़िता का आरोप है कि इसी बीच वो गर्भवती हो गई। शादी से पहले गर्भवती होने की बात पर आरोपी युवक ने धौलपुर में ही निजी क्लीनिक पर उसका गर्भपात भी करवा दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसी बीच उसके दो अन्य दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील फोटो व वीडिया बनाकर ब्लैकमेल करने लगा और शादी करने की कहने पर पिटाई कर भगा दिया और कार्यवाही करने के नाम पर जान से मारने की धमकी और अश्लील वीडियो फ़ोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। अभी भी शादी की बात कहने पर लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। अपने साथ हुई घटना से आहत युवती किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर आगरा पुलिस के पास पहुंची जहॉं पुलिस ने उसे मामला एटा से जुड़ा होने के चलते एटा पुलिस के पास जाने की सलाह दी। 

युवती बड़ी उम्मीद से एटा एस एस पी कार्यालय पहुंची तो यहॉं भी कप्तान साहब आशीष तिवारी ने उसे आगरा का मामला बताते हुए उसे आगरा पुलिस के पास जाने की नसीहत दे डाली। मामला मीडिया में आने के बाद ए एस पी संजय कुमार ने मामला मीडिया के द्धारा संज्ञान में आने की बात तो कही और बड़ी साफगोई से पूरे मामले से पल्ला झाड़ते नजर आये। वहीं पीड़िता ने न्याय न मिलने पर मुख्यमंत्री से अब न्याय दिलाने की गुहार लगाई है और कहा कि यदि उसे न्याय न मिला तो वो आत्महत्या करने को मजबूर होगी।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)