हैवान ससुर ने बहू के बाथरुम में लगाया कैमरा, ऐसे हुआ खुलासा

सोनभद्र– जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए। यहां एक बहू ने अपने ससुर पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यह मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित बहू ने इस मामले में कानूनी मदद मांगी। पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां विवाहिता ने ससुर पर रेप का आरोप लगाया है। बहू द्वारा एसपी को दिए शिकायत पत्र के अनुसार ससुर अक्सर छेडख़ानी करते रहते हैं। 29 सितंबर की रात करीब 11 बजे वह बाथरूम में गई थी उसी वक्त ससुर पहुंच गए

Written By :

admin

Updated

October 30, 2018

सोनभद्र– जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए। यहां एक बहू ने अपने ससुर पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यह मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित बहू ने इस मामले में कानूनी मदद मांगी।

पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां विवाहिता ने ससुर पर रेप का आरोप लगाया है। बहू द्वारा एसपी को दिए शिकायत पत्र के अनुसार ससुर अक्सर छेडख़ानी करते रहते हैं। 29 सितंबर की रात करीब 11 बजे वह बाथरूम में गई थी उसी वक्त ससुर पहुंच गए और जबरिया दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसी दिन उसको पता चला कि बाथरूम में भी सीसीटीवी कैमरा लगाया है।

पूर्व में भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर चुके हैं। लेकिन लोकलाज की डर से अभी तक घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी। पुलिस ने बताया कि विवाहिता ने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट करने की शिकायती पत्र सौंपा है। आरोप सही मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि कोतवाल सीपी पांडेय को मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए है।