शादी समारोह में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट व हवाई फायरिंग

फतेहपुर– यूपी के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज घोशियाना इलाके में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब शादी समारोह में दो पक्ष आपस में भीड़ गए और बात इतनी बढ़ गयी की घटनास्थल पर युवकों द्वारा कई राउंड फायरिंग भी की गयी।  आरोपी युवक घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की सुचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया और जहाँ अब भी उनका इलाज चल रहा है। युवकों का कहना है की किसी बात को लेकर वह लोग बिना दावत के शादी समारोह में छेड़खानी के

Written By :

admin

Updated

September 7, 2018

फतेहपुर– यूपी के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज घोशियाना इलाके में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब शादी समारोह में दो पक्ष आपस में भीड़ गए और बात इतनी बढ़ गयी की घटनास्थल पर युवकों द्वारा कई राउंड फायरिंग भी की गयी। 

आरोपी युवक घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की सुचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया और जहाँ अब भी उनका इलाज चल रहा है। युवकों का कहना है की किसी बात को लेकर वह लोग बिना दावत के शादी समारोह में छेड़खानी के मकशद से आये थे व हमेशा मोहल्ले में आता जाता था और पुरानी रंजिश के कारण मुझे मारने पीटने लगे और कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। 

वहीँ एडिशनल एसपी विनोद सिंह का कहना है की एक शादी समारोह में दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। बताया जा रहा है की घटना करने वाले युवक रोजाना किसी के यहाँ आया जाय करते थे। इसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। 

(रिपोर्ट – नितेश श्रीवास्तव , फतेहपुर )