ससुर ने रिश्तों को किया तार -तार,तमंचे की नोंक पर बहू से 3 माह तक करता रहा दुष्कर्म

एटा–उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार रुकने का नाम नही ले रहे है और अब तो घर की नारीयाँ ही अपने घर मे ही सुरक्षित नही है । जी हाँ ये हम नही कह रहे ये तो ये अपनो से ही पीड़ित एक विवाहिता एसएसपी के सामने अपना दर्द बयां कर रही है।  एटा में रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक ससुर ने रिश्तों को कलंकित करते हुए अपने ही सगे बेटे की बहू से तमन्चे की नोक पर 3 माह से लगातार दुष्कर्म करते आ रहा था और किसी को बताने पर जान

Written By :

admin

Updated

September 6, 2018

एटा–उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार रुकने का नाम नही ले रहे है और अब तो घर की नारीयाँ ही अपने घर मे ही सुरक्षित नही है । जी हाँ ये हम नही कह रहे ये तो ये अपनो से ही पीड़ित एक विवाहिता एसएसपी के सामने अपना दर्द बयां कर रही है। 

एटा में रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक ससुर ने रिश्तों को कलंकित करते हुए अपने ही सगे बेटे की बहू से तमन्चे की नोक पर 3 माह से लगातार दुष्कर्म करते आ रहा था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुँच कर पुलिस अधीक्षक को अपनी आप बीती सुनाई तब एसएसपी ने थाना मिरहची एसएचओ को तत्काल दुष्कर्मी ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मुक़दम्मा पंजीकृत कर कार्यवाही के आदेश दिए है।

ये पूरा मामला थाना मिरहची क्षेत्र के गाँव सरनाऊ का है जहाँ एक कलयुगी ससुर ने अपनी ही पुत्र बधु को करीब तीन माह से जबरन दुष्कर्म कर रहा है। पीड़ित विवाहिता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि पीड़िता का ससुर शुरू से ही पीडता पर बुरी नियत रखता था और कई बार बुरी नियत से दबोच भी चुका था लेकिन गलत काम करने में सफल नहीं हो पाया था। जिसकी शिकायत पीड़िता ने अपने पति से की लेकिन पति ने कोई जबाब नहीं दिया। जिससे आरोपी ससुर की हिम्मत और बढ़ गयी। और बिगत माह तीस जून को मेरा पति अपने पिता को मेरे कमरे में भेजकर बाहर से कुण्डी लगाकर चला गया। जब मेने जोर जोर से आवाज लगायी तो ससुर ने मेरे मुँह में कपड़ा ठूँस कर मेरे साथ गलत काम किया। और बाद में लगातार कई बार मेरे साथ बुरा काम किया। किसी तरह से में घर से भागकर अपने मायके आयी तब मेने अपनी आप बीती अपने माता, पिता को बताई उसके बाद पीड़िता ने एसएसपी के यहाँ आकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत की है। वही फिलहाल पुलिस अधिकारियो ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दे दिए है और मामले की जांच करा कार्यबाही की बात कही है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी,एटा)