कालेज की तरफ से हरिद्वार टूर पर जा रहे 9 छात्रो को रोडवेज बस ने कुचला, 7 की मौत

कन्नौज–कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर तड़के रोडवेज बस ने 9 छात्रो को कुचल दिया। हादसे में 7 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गयी। यह सभी छात्र संतकबीर नगर के थे जो कालेज की तरफ से हरिद्वार पिकनिक मनाने जा रहे थे। इनकी बस का डीजल एक्सप्रेस वे पर खत्म हुआ तो यह सभी एक्सप्रेस वे पर उतरकर टहलने लगे थे। तभी तेज रफ़्तार अनियन्त्रित रोडवेज बस इन्हें कुचलती हुई भाग निकली।  कन्नौज के तालग्राम के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। संतकबीर के खलीलाबाद स्थित प्रभा देवी डिग्री कालेज से डीएलएड (बीटीसी)

Written By :

admin

Updated

June 11, 2018

कन्नौज–कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर तड़के रोडवेज बस ने 9 छात्रो को कुचल दिया। हादसे में 7 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गयी। यह सभी छात्र संतकबीर नगर के थे जो कालेज की तरफ से हरिद्वार पिकनिक मनाने जा रहे थे। इनकी बस का डीजल एक्सप्रेस वे पर खत्म हुआ तो यह सभी एक्सप्रेस वे पर उतरकर टहलने लगे थे। तभी तेज रफ़्तार अनियन्त्रित रोडवेज बस इन्हें कुचलती हुई भाग निकली। 

कन्नौज के तालग्राम के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। संतकबीर के खलीलाबाद स्थित प्रभा देवी डिग्री कालेज से डीएलएड (बीटीसी) के छात्रों का टूर हरिद्वार जा रहा था। 12 बसों से एक सैकड़ा से अधिक छात्र थे। एक बस में तालग्राम के पास डीजल खत्म हो गया। इससे बस से नीचे उतर कर 9 लोग एक्सप्रेस-वे पर घूमने लगे। उसी वक्त तेज रफ्तार रोडवेज ने टक्कर मार दी। इससे 6 लोगो की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

मरने वालों में महेश गुप्ता पुत्र कृष्णमुरारी निवासी संत कबीर नगर, विजय पुत्र हीरालाल निवासी हजरा खलीलाबाद संतकबीरनगर, मिथलेस पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी डकसरा संतकबीर नगर, विशाल कुमार पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी शाहजनवा गोरखपुर, अभय प्रताप पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी लवाई नगर खलीलाबाद संतकबीरनगर, सतीश पुत्र रामपहर निवासी शकुलीन नाथनगर संतकबीरनगर, जितेंद्र यादव चकिया भीटी रावत गोरखपुर, घायलों में प्रमोद कुमार पुत्र उदयराज निवासी हरियावां मैदावाल बस्ती संतकबीरनगर, चिंतामणि पुत्र राजाराम निवासी जुगाई संतकबीरनगर आदि शामिल हैं।

(रिपोर्ट- दिलीप वर्मा , कन्नौज )