Ananat Singh bail: जेल से बाहर आएंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दुलारचंद हत्याकांड में कोर्ट ने दी जमानत

Ananat Singh bail: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। मोकामा के ‘बाहुबली’ विधायक अनंत सिंह को गुरुवार को पटना हाई कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले में जमानत दे दी। न्यायिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जेडीयू विधायक अनंत सिंह बेऊर जेल से बाहर आएंगे। वहीं लंबे समय से कानूनी मामलों में उलझे अनंत सिंह को राहत मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह को गिरफ़्तार किया गया था। उन्होंने जेल में रहते हुए चुनाव लड़ा और जीत हासिल

Written By :

SK Sharma

Updated

March 19, 2026

Anant-Singh-Bail

Ananat Singh bail: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। मोकामा के ‘बाहुबली’ विधायक अनंत सिंह को गुरुवार को पटना हाई कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले में जमानत दे दी। न्यायिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जेडीयू विधायक अनंत सिंह बेऊर जेल से बाहर आएंगे। वहीं लंबे समय से कानूनी मामलों में उलझे अनंत सिंह को राहत मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह को गिरफ़्तार किया गया था। उन्होंने जेल में रहते हुए चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। ​​हाल ही में, मोकामा के विधायक अनंत सिंह राज्यसभा चुनावों के दौरान अपना वोट डालने के लिए जेल से बाहर आए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे, और राजनीति की बागडोर उनके बच्चे संभालेंगे। उनसे पहले, उनकी पत्नी नीलम देवी मोकामा से विधायक रह चुकी हैं। फिलहाल अनंत सिंह पटना की बेउर जेल में बंद हैं।

Ananat Singh bail: विधासभा चुनाव के दौरान हुई थी दुलारचंद की हत्या

बता दें कि जन सुराज पार्टी के समर्थक 75 साल के दुलारचंद यादव की हत्या अक्टूबर 2025 में चुनावी प्रचार के दौरान हुई थी। इस हत्याकांड में अनंत सिंह को आरोपी बनाया गया है। बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान दुलारचंद यादव हत्याकांड के सिलसिले में अनंत सिंह को गिरफ़्तार किया गया था; इसके बाद उन्होंने जेल में रहते हुए ही चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। अनंत सिंह की जमानत याचिकाएं पहले निचली अदालतों ने खारिज कर दी थीं। इन याचिकाओं के खारिज होने के बाद, अनंत सिंह ने पटना हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया। जहां गुरुवार को हाई कोर्ट ने अनंत सिंह को ज़मानत दे दी।

वोट डालने के लिए जेल से आए थे बाहर अनंत सिंह

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च, 2026 को मतदान हुआ था, जिसके दौरान अनंत सिंह JD(U) के उम्मीदवार नीतीश कुमार के पक्ष में वोट डालने के लिए जेल से बाहर आए थे। वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा था कि वह अब आगे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके अलावा, उन्होंने मीडिया को बताया था कि वह जल्द ही जेल से रिहा हो जाएंगे। राज्यसभा चुनावों से पहले भी अनंत सिंह को जेल से रिहा किया गया था। बिहार विधानसभा में विधायक (MLA) के तौर पर शपथ लेने के बाद, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था। फिलहाल गिरफ्तारी के बाद से ही वह पटना के बेऊर जेल में बंद हैं।



ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)