Goa Night Club Fire: गोवा नाइट क्लब आग का ताडंव… 25 की मौत, मालिकों के खिलाफ केस दर्ज

Goa Night Club Fire: गोवा के अरपोरा में मशहूर नाइटक्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ (Birch by Romeo Lane) में लगी भीषण आग 25 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस अग्निकांड के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लब के जनरल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस ने नाइटक्लब के मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या दर्ज किया है। Goa Night Club Fire: मालिकों पर केस दर्ज गोवा के पुलिस महानिदेशक ने FIR दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने

Written By :

SK Sharma

Updated

December 7, 2025

Goa nightclub fire

Goa Night Club Fire: गोवा के अरपोरा में मशहूर नाइटक्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ (Birch by Romeo Lane) में लगी भीषण आग 25 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस अग्निकांड के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लब के जनरल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस ने नाइटक्लब के मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या दर्ज किया है।

Goa Night Club Fire: मालिकों पर केस दर्ज

गोवा के पुलिस महानिदेशक ने FIR दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि क्लब के दो मालिकों, मैनेजर, इन्वेस्टर और कई अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। क्लब के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, हालांकि क्लब के मालिक फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि यह दर्दनाक हादसा शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को हुई। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस और फायर ब्रिगेड जांच कर रहे हैं। गोवा पुलिस के अनुसार, मरने वालों में से चार टूरिस्ट थे और 14 स्टाफ मेंबर थे, जबकि सात लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Goa Night Club अग्निकांड का वीडियो हुआ वायरल

गोवा के एक नाइटक्लब में लगी भीषण आग का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में डांस फ्लोर पर म्यूजिक बज रहा है, लोग डांस कर रहे हैं, और उसी समय क्लब की छत पर धीरे-धीरे आग लग जाती है। कुछ ही सेकंड में धुआं फैल जाता है, और माहौल अचानक अफरा-तफरी और चीख-पुकार में बदल जाता है। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिख रहे हैं, जबकि कई लोग फंस जाते हैं और दम घुटने से मर जाते हैं। यह उस भयानक त्रासदी की एक झलक है जिसमें 25 लोगों की जान चली गई।

Goa Night Club Fire: सीएम ने दिए जांच के निर्देश

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कई केंद्रीय मंत्रियों ने घटना पर दुख जताया है और प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि 25 लोगों की मौत दुखद है। मृतकों में 3 महिलाएं और 22 पुरुष शामिल हैं। इनमें से चार पर्यटक हैं, जबकि सात अन्य की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सभी छह घायल स्थिर हालत में हैं। गोवा के राज्यपाल अशोक गजपति राजू ने भी इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता और समर्थन देने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)