CPM के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी का का 72 की उम्र में निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

Sitaram Yechury Passes Away: सीपीआई-एम (CPI-M) के महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद सीताराम येचुरी का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। 72 वर्षीय सीताराम येचुरी लंबे समय से बीमार चल रह थे। उन्हें 19 अगस्त में सीने में संक्रमण के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। येचुरी पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे, डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी। सीताराम येचुरी परिवार में उनकी पत्नी सीमा चिश्ती येचुरी और दो बेटे हैं। ऐसा रहा राजनीतिक सफर 12 अगस्त 1952 को चेन्नई में

Written By :

SK Sharma

Updated

September 12, 2024

Sitaram Yechury Passes Away: सीपीआई-एम (CPI-M) के महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद सीताराम येचुरी का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। 72 वर्षीय सीताराम येचुरी लंबे समय से बीमार चल रह थे। उन्हें 19 अगस्त में सीने में संक्रमण के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। येचुरी पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे, डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी। सीताराम येचुरी परिवार में उनकी पत्नी सीमा चिश्ती येचुरी और दो बेटे हैं।

ऐसा रहा राजनीतिक सफर

12 अगस्त 1952 को चेन्नई में जन्मे येचुरी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की उपाधि ली। उन्होंने दिवंगत पार्टी नेता हरकिशन सिंह सुरजीत के मार्गदर्शन में राजनीति में प्रवेश किया। येचुरी ने 1974 में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया में शामिल होकर छात्र राजनीति की शुरुआत की। कुछ दिनों बाद वे सीपीआई एम के सदस्य बन गए।

आपातकाल के दौरान गए जेल

अगस्त 2005 से 2017 तक लगातार दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे। अप्रैल 2015 से वे माकपा के महासचिव थे। इससे पहले वे 1992 से माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य और 1984 से माकपा केंद्रीय समिति के सदस्य थे। इसके अलावा आपातकाल के दौरान येचुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।


ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)