Pankaj Tripathi पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे जीजा की मौत बहन की हालत नाजुक

बॉलीवुड मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में उनके जीजा की मौत हो गई जबकि बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही पंकज त्रिपाठी मुंबई से सीधे धनवाद पहुंचे।

Written By :

SK Sharma

Updated

April 21, 2024

बॉलीवुड मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में उनके जीजा की मौत हो गई जबकि बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही पंकज त्रिपाठी मुंबई से सीधे धनवाद पहुंचे।

अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर

पुलिस के मुताबिक, हादसा शनिवार रात दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर धनवाद के निरसा बाजार में हुआ। बताया जा रहा है कि पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी और बहन सरिता तिवारी कार से बिहार के गोपालगंज जिले से कोलकाता जा रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

बहन की हालत गंभीर

हादसे के बाद मौके पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को धनबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल में डॉक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। पंकज त्रिपाठी की बहन सबिता के पैर में फ्रैक्चर है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां से सविता को कोलकाता के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें कि राकेश तिवारी चित्तरंजन रेलवे में नौकरी करते थे। उनकी ड्यूटी रेलवे के जीएम ऑफिस में थी। छुट्टियों के कारण वह अपने घर गोपालगंज आये थे लेकिन लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे यह हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)