यूपी पुलिस 2015 सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी !

इलाहाबाद– यूपी पुलिस में 2015 में 28918 पदों पर शुरू हुई सिपाही भर्ती का आखिरकार रिजल्ट जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर रिजल्ट अपलोड कर दिया है। आप अपना रिजल्ट व रिजल्ट से संबंधित सभी जानकारी वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस भर्ती में 5800 महिला सिपाहियों को भी नौकरी मिली है। वेबसाइट पर भर्ती में अपनाये गए आरक्षण नियमावली की भी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। यूपी की पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार के दौरान पुलिस व पीएसी के लिये 28918 पदों पर सन 2015 में भर्ती शुरू हुई। जिसमे

Written By :

admin

Updated

May 16, 2018

इलाहाबाद– यूपी पुलिस में 2015 में 28918 पदों पर शुरू हुई सिपाही भर्ती का आखिरकार रिजल्ट जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर रिजल्ट अपलोड कर दिया है।

आप अपना रिजल्ट व रिजल्ट से संबंधित सभी जानकारी वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस भर्ती में 5800 महिला सिपाहियों को भी नौकरी मिली है। वेबसाइट पर भर्ती में अपनाये गए आरक्षण नियमावली की भी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

यूपी की पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार के दौरान पुलिस व पीएसी के लिये 28918 पदों पर सन 2015 में भर्ती शुरू हुई। जिसमे पुरूष के लिए 15,63,674 आवेदन व महिला सिपाही के लिए 5,06,338 आवेदन आए थे। इसमे पुरूष के 23200 पदों पर भर्ती की गई है। जबकि महिला सिपाहियों के 5800 पदों को भरा गया है।