Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने फर्जी हस्ताक्षर मामले में BJP को दी खुली चुनौती

मानसून सत्र में इन दिनों विपक्ष मोदी सरकार को कई मुद्दों पर घेर रहा है। जिसके चलते संसद में जोरदार हंगामा भी देखने को मिल रहा है। वहीं बीजेपी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) पर दिल्ली सेवा बिल के लिए प्रस्ताव में फर्जी साइन का आरोप लगा रही है। जबकि आम आदमी पार्टी पूरे मामले को लेकर बीजेपी पर झूठ फैलाने की बात कर रही है।

Written By :

SK Sharma

Updated

August 10, 2023

मानसून सत्र में इन दिनों विपक्ष मोदी सरकार को कई मुद्दों पर घेर रहा है। जिसके चलते संसद में जोरदार हंगामा भी देखने को मिल रहा है। वहीं बीजेपी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) पर दिल्ली सेवा बिल के लिए प्रस्ताव में फर्जी साइन का आरोप लगा रही है। जबकि आम आदमी पार्टी पूरे मामले को लेकर बीजेपी पर झूठ फैलाने की बात कर रही है।

वहीं, आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने दिल्ली सेवा विधेयक मामले में फर्जीवाड़े के आरोप को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक नई परंपरा शुरू की है, जो भी इसके खिलाफ बोले, उसे बाहर करो, FIR करो। यहां तक ​​कि गृह मंत्री ने भी सदन में झूठ बोला। प्रवर समिति में किसी का भी नाम प्रस्तावित किया जा सकता है, हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं है। आपका एक ही मकसद है कि जिस तरह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सदस्यता ली, उसी तरह राघव चड्ढा की सदस्यता लेना।

ये भी पढ़ें..राहुल गांधी के ‘lying kiss’ पर भड़कीं स्मृति ईरानी, कहां – ये खानदानी लक्षण हैं…

इस मामले पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रवर समिति के पूरे मामले को आसान शब्दों में समझाते हुए राघव ने कहा कि नियमावली के मुताबिक, प्रवर समिति में किसी का नाम रखने के लिए हस्ताक्षर और सहमति की जरूरत नहीं है। राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने कहा कि बीजेपी का मंत्र है कि एक झूठ को हजार बार बोलो तो वह सच में बदल जाता है।

https://twitter.com/raghav_chadha/status/1689554391404285952?s=20

मुझे भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए यहां आने के लिए मजबूर होना पड़ा।’ कमेटी या आसान पर नहीं बोलेंगे, सिर्फ नियमों पर बोलेंगे। नियम पुस्तिका के अनुसार, चयन समिति में नाम प्रस्तावित करने के लिए आपको लिखित सहमति या हस्ताक्षर की आवश्यकता होती है। झूठ फैलाया गया कि यह जालसाजी है। बीजेपी को चुनौती है कि जिस कागज पर दस्तखत हैं वो कागज लेकर आएं।।कहां है वो कागज, ये सब क्यों हुआ?

आगे राघव चड्ढा ने कहा कि ये सब इसलिए हुआ क्योंकि एक 34 साल के युवक ने हमसे सवाल पूछा, हमने उसे कैसे टाल दिया? हमने उनके दोहरे मापदंड को उजागर किया, बीजेपी मेरे पीछे पड़ी है, इस सप्ताह में विशेषाधिकार का यह दूसरा नोटिस है।’ जैसे राहुल गांधी की सदस्यता छीन ली गई, हमारे दो सांसद निलंबित कर दिए गए, वैसे ही अघोषित आपातकाल लगाने की कोशिश हो रही है। मेरी आवाज नहीं दबेगी। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा ने राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक को प्रवर समिति को भेजने का प्रस्ताव पेश करते समय “जालसाजी” की और मांग की कि उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)