नाबालिग के साथ चलती कार में दरिंदों ने किया दुष्कर्म, सड़क पर फेंक हुए फरार

रांची से नाबालिग के साथ दरिंदगी की एक ऐसी भयावह घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानकर दंग रह जाएंगे। दरअसल, चान्हो में सुबह के समय मॉर्निंग वॉक कर रही एक नाबालिग को अगवा कर आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इस अपराध को अंजाम देने वाला आरोपी नाबालिग के गांव का ही रहने वाला है। वही पुलिस ने घटना के आरोपी सोहन कुमार, कुद्दुस अंसारी और इरशाद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। चलती कार में नाबालिग से किया दुष्कर्म: पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सहेलियों के साथ मार्निंगवॉक करने के लिए निकली गई थी। उसी

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

January 18, 2022

रांची से नाबालिग के साथ दरिंदगी की एक ऐसी भयावह घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानकर दंग रह जाएंगे। दरअसल, चान्हो में सुबह के समय मॉर्निंग वॉक कर रही एक नाबालिग को अगवा कर आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इस अपराध को अंजाम देने वाला आरोपी नाबालिग के गांव का ही रहने वाला है। वही पुलिस ने घटना के आरोपी सोहन कुमार, कुद्दुस अंसारी और इरशाद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

चलती कार में नाबालिग से किया दुष्कर्म:

पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सहेलियों के साथ मार्निंगवॉक करने के लिए निकली गई थी। उसी दौरान वहां पर एक कार रुकी और उसमें से एक आरोपी चाकू दिखा कर उसकी सहेलियों को डरा कर भगा दिया। उसके बाद नाबालिग का हांथ-पैर बंधकर उसे अगवा कर कार से लेकर भाग निकले। उसी कार में ही एक एक कर तीनों ने नाबालिग के साथ चलती कार में ही दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म कर चलती कार से फेंका बाहर:

आरोपियों ने पीड़िता से बारी बारी से दुष्कर्म करके उसको चलती गाड़ी से बाहर फेंक कर फरार  हो गए। इससे पहले भी आरोपियों ने शनिवार को नाबालिग का सोंस बाजार में पीछा किया था। लेकिन छात्रा सामान खरीदकर घर निकल गई। वही रविवार की सुबह तीनो ने मिलकर हथियार के बल पर नाबालिग को अगवा कर लिया। पुलिस ने बताया कि अपराधी सोहन कुमार नाबालिग से प्यार करता था। लेकिन  इसकी जानकारी नाबालिग को नहीं थी।

आरोपियों ने जुर्म को किया स्वीकार:

पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन के जरिए अपराधियों को दबोच लिया है। वही पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना के बारे में सारी सच्चाई बताई। इसके अलावा पुलिस ने नाबालिग के कपड़े और घटना स्थल से जरुरी सबूत इकट्ठा कर उसे एफएसएल को भेज दी है।

 

 

ये भी पढ़ें.. UP Chunav 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या से भरेंगे हुंकार, इतनी बार कर चुके हैं दौरा

ये भी पढ़ें..ओमिक्रॉन का ये लक्षण नजर आने पर हो जाएं सावधान, इस तरह करें बचाव

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)