लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने जमकर की मारपीट और फायरिंग, एक की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में लड़कियों से छेड़खानी का विरोध भारी पड़ गया। दबंगो ने घर मे घुसकर मारपीट के बाद पथराव और फायरिंग भी किया। वही फायरिंग में परिवार के दो सदस्य घायल हो गये। घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया। यह घटना प्रतापगढ़ के रानीगंज कोतवाली इलाके के दुर्गागंज की है। दबंगों ने लड़कियों से की छेड़छाड़: जिले में दबंगो के हौसले बुलंद है, आधा दर्जन बाइकों से डेढ़ दर्जन बेखौफ दबंगो ने जमकर इलाके में ढाया कहर। भरे बाजार पहुचे दबंगों ने की जमकर मारपीट की और फायरिंग भी किया, इस घटना में

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

December 3, 2021

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में लड़कियों से छेड़खानी का विरोध भारी पड़ गया। दबंगो ने घर मे घुसकर मारपीट के बाद पथराव और फायरिंग भी किया। वही फायरिंग में परिवार के दो सदस्य घायल हो गये। घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया। यह घटना प्रतापगढ़ के रानीगंज कोतवाली इलाके के दुर्गागंज की है।

दबंगों ने लड़कियों से की छेड़छाड़:

जिले में दबंगो के हौसले बुलंद है, आधा दर्जन बाइकों से डेढ़ दर्जन बेखौफ दबंगो ने जमकर इलाके में ढाया कहर। भरे बाजार पहुचे दबंगों ने की जमकर मारपीट की और फायरिंग भी किया, इस घटना में दो लोग घायल हो गए। वही एक व्यक्ति के गोली लगने की होने की बात सामने आ रही है। भागते समय सीसीवीटी कैमरे में कैद हुए बाइक सवार दबंग, तस्वीरों में देख सकते है। मौके पर जुटी भीड़ में लोग जमीन पर पड़े खोखे दिखा रहे है तो वहीं खून से लथपथ व्यक्ति भी नजर आ रहा है। इतना ही नहीं छतों से महिलाएं पथराव भी करती नजर आ रही है। घटना में घायल व्यक्ति बता रहा है कि दो दिन पहले दुकान पर कुछ लड़कियां खरीददारी कर रही थी तभी कुछ मनचले वहा पहुचे और छेड़छाड़ शुरू कर दिए जिसका विरोध किया था और छेड़छाड़ में शामिल लोगों ने आज  इस घटना को अंजाम दे डाला।

मौके पर पहुंची पुलिस:

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पहले से रंजिश थी और छेड़खानी का भी आरोप है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की जांच कर रही है। वही पुलिस ने कहा की आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई है शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

 

 

ये भी पढ़ें.. 20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)