खौफनाक वारदात: एकतरफा प्यार में पागल युवक ने कुल्हाड़ी से काटा विवाहित महिला की गर्दन

राजस्थान के जालोर से मन को व्यथित कर देने वाली घटना सामने आई है। एकतरफा प्यार में पागल मनचले आशिक ने महिला की बेरहमी हत्या कर दी। युवक ने महिला की सांसे चलने तक उस पर कुल्हाड़ी से वार करता रहा। महिला की मौत हो जाने के बाद आरोपी शव से लिपटकर दहाड़े मार-मारकर रोने लगा। फ़िलहाल, पुलिस ने घटना स्थल से दरिंदे आशिक को गिफ्तार कर लिया है।  किसी ने भी मौत का ऐसा खौफनाक मंजर शायद ही कभी देखा होगा। क्या है पूरा मामला: यह घटना आहोर क्षेत्र के थांवला गांव का है। 32 साल की महिला मनरेगा

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

October 25, 2021

राजस्थान के जालोर से मन को व्यथित कर देने वाली घटना सामने आई है। एकतरफा प्यार में पागल मनचले आशिक ने महिला की बेरहमी हत्या कर दी। युवक ने महिला की सांसे चलने तक उस पर कुल्हाड़ी से वार करता रहा। महिला की मौत हो जाने के बाद आरोपी शव से लिपटकर दहाड़े मार-मारकर रोने लगा। फ़िलहाल, पुलिस ने घटना स्थल से दरिंदे आशिक को गिफ्तार कर लिया है।  किसी ने भी मौत का ऐसा खौफनाक मंजर शायद ही कभी देखा होगा।

क्या है पूरा मामला:

यह घटना आहोर क्षेत्र के थांवला गांव का है। 32 साल की महिला मनरेगा में मजदूरी का काम करती थी। उसका पति महाराष्ट्र में नौकरी करता है और महिला के दो बेटे भी हैं। रविवार को काम करके घर लौटने के दौरान महिला को रास्ते में युवक मिल गया और कहने लगा कि वह उससे मोहब्बत करता है। जब महिला ने मना कर दिया तो आरोपी युवक गुस्से में आ गया। फिर उसके बाद युवक ने जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करने लगा। महिला के विरोध करने पर युवक ने उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

कुल्हाड़ी से किया हत्या:

युवक ने महिला से मारपीट करने बाद उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे महिला की गर्दन टूट गयी। फिर भी आरोपी उसे मारता रहा, जब तक महिला की मौत नहीं हो गई।

दहाड़े मार-मारकर रोने लगा आरोपी:

आरोपी युवक महिला को जान से मारने के बाद शव से लिपटकर जोर-जोर से दहाड़े मारकर रोने लगा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं शव को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक महिला से एकतरफा प्यार करता था। कई महीनों से उसका पीछा कर रहा था और परेशान करता था। इस बारे में महिला ने अपने पति को भी जानकारी दी थी। पति ने आरोपी युवक को समझाया भी था, लेकिन वह नहीं माना और महिला को जान से मर दिया। पुलिस ने महिला के जेठ की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

 

ये भी पढ़ें.. 20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)