बस को ओवरटेक न करने देने पर ट्रैक्टर चालक पर चढ़ा दी बस,किसान की मौत

फतेहपुर– उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सड़क किनारे खेत जोतकर घर जा रहे ट्रैक्टर ने बस को साइड नहीं दिया तो बस चालक ने बस रोककर ट्रैक्टर चला रहे किसान के साथ मारपीट कर उसके ऊपर से बस चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी।  बतादें कि मृतक किसान इंद्र कुमार सिंह देर रात अपने खेत से ट्रैक्टर पर गन्ना बोने वाली मशीन बांधकर घर लौट रहे थे कि तभी सड़क पर पहुंचते ही पीछे से बस वालों का गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर मृतक से विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि बस चालकों ने पहले तो किसान को जमकर

Written By :

admin

Updated

April 7, 2018

फतेहपुर– उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सड़क किनारे खेत जोतकर घर जा रहे ट्रैक्टर ने बस को साइड नहीं दिया तो बस चालक ने बस रोककर ट्रैक्टर चला रहे किसान के साथ मारपीट कर उसके ऊपर से बस चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। 

बतादें कि मृतक किसान इंद्र कुमार सिंह देर रात अपने खेत से ट्रैक्टर पर गन्ना बोने वाली मशीन बांधकर घर लौट रहे थे कि तभी सड़क पर पहुंचते ही पीछे से बस वालों का गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर मृतक से विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि बस चालकों ने पहले तो किसान को जमकर पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। वहीँ खेतो में काम कर रहे किसानो ने बस चालक की गुंडई देख चीख पुकार मच गयी। जिससे बस चालक बस लेकर भाग निकला।

सड़क पर पड़े शव की खबर मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। वहीं पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी बस चालक और क्लीनर को अरेस्ट कर पूँछ – ताछ में जुट गई।ओवर टेक करने की बात में किसान की हत्या पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीँ किसान के परिजनों का रो रो बुरा हाल हैं | 

(रिपोर्ट – नितेश श्रीवास्तव , फतेहपुर )