‘राहुल गाँधी पहले खुद अपना डीएनए बताएं’ – निरंजन ज्योति

फतेहपुर–उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए बड़ा बयान देते हुए कहा की कांग्रेस की नीतियां हमेशा देश तोड़ने की रही है। चाहे गुजरात हो या और कहीं ; अक्सर राहुल गांधी हमेशा विवादित बयान देते है। राहुल गांधी आरएसएस और बीजेपी के डीएनए टेस्ट कराने की बात कर रहे हैं। राहुल पहले खुद अपना डीएनए बताये की उनका डीएनए क्या है ?  वहीँ उन्होंने दो दिन पूर्व देश में एससी / एसटी पर राहुल गाँधी ने एससी / एसटी एक्ट सुप्रीम कोर्ट द्वारा ख़त्म किये जाना

Written By :

admin

Updated

April 4, 2018

फतेहपुर–उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए बड़ा बयान देते हुए कहा की कांग्रेस की नीतियां हमेशा देश तोड़ने की रही है।

चाहे गुजरात हो या और कहीं ; अक्सर राहुल गांधी हमेशा विवादित बयान देते है। राहुल गांधी आरएसएस और बीजेपी के डीएनए टेस्ट कराने की बात कर रहे हैं। राहुल पहले खुद अपना डीएनए बताये की उनका डीएनए क्या है ? 

वहीँ उन्होंने दो दिन पूर्व देश में एससी / एसटी पर राहुल गाँधी ने एससी / एसटी एक्ट सुप्रीम कोर्ट द्वारा ख़त्म किये जाना वाला बयान देकर देश में हिंसा भड़काई है। राहुल गाँधी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इन्हे इस तरह की बयानबाज़ी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा बीजेपी पर प्रहार किये जाने पर कहा की पहले अपने सरकार के प्रधानमंत्री का पत्र उन्होंने फाड़ दिया था। आज़ादी को बाद से अब तक दलितों की स्थिति वही बनी हुई है। दलितों की बात करने वाली पार्टियां अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रही है। वहीँ उन्होंने कहा एससी / एसटी में हुए हिंसा में विपक्षियों का हाथ है । अगर इस मामले में एफआईआर होती है तो राहुल गांधी के ऊपर भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए और उन्हें कम बोलना चाहिए । अगर दंगा कराने वालों के खिलाफ जरूरत पड़ी तो सीबीआई जांच भी कराई जाएगी ।

(रिपोर्ट – नितेश श्रीवास्तव , फतेहपुर )