ईशान के साथ रिक्शे में घूमती नजर आईं जाह्नवी कपूर

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुडी की सुपर स्टार अभिनेत्री स्व.श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म धड़क की शूटिंग के लिए इन दिनों कोलकाता पहुंची हुई हैं. यहां फिल्म की शूटिंग काफी जोरों पर चल रही है. ज्यादातर शूटिंग आउटडोर है क्योंकि कभी वह ट्राम पर बैठी तो कभी रिक्शे की सवारी करती नजर आ रही हैं. इनके सेट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. बता दें कि इससे पहले भी फिल्म के सेट से तस्वीरें लीक हो रही थी. इसके बाद करन ने सेट पर मोबाइल बैन कर दिया था. इससे सेट पर मौजूद

Written By :

admin

Updated

March 26, 2018

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुडी की सुपर स्टार अभिनेत्री स्व.श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म धड़क की शूटिंग के लिए इन दिनों कोलकाता पहुंची हुई हैं. यहां फिल्म की शूटिंग काफी जोरों पर चल रही है.

ज्यादातर शूटिंग आउटडोर है क्योंकि कभी वह ट्राम पर बैठी तो कभी रिक्शे की सवारी करती नजर आ रही हैं. इनके सेट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.

बता दें कि इससे पहले भी फिल्म के सेट से तस्वीरें लीक हो रही थी. इसके बाद करन ने सेट पर मोबाइल बैन कर दिया था. इससे सेट पर मौजूद लोगों को परेशानी तो हो रही है. लेकिन सीक्रेसी बनाए रखने के लिए ये करना जरूरी भी था. लेकिन अब आउटडोर शूटिंग के मामले में तो चीजें काबू से बाहर हो जाती हैं. क्योंकि भीड़ में घूम रहे हर शख्स के हाथ में मोबाइल है.

हालांकि सेट पर इसका पूरा ध्यान रखा जाता है. खुद फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान का कहना था कि सेट पर तो पूरी सावधानी बरती जाती है. लेकिन बाहर के लोगों को हम कंट्रोल नहीं कर सकते. यूं भी सोशल मीडिया की वजह से ऑफीशियल रिलीज होने से पहले ही अक्सर स्टार्स की ‘फिल्मी लुक’ सबके सामने आ जाते हैं.