Rohit Sharma Captaincy: इंडिया प्रीमियर लीग (IPL 2027) से पहले पांच बार की चैंपियंस मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बना दिया है। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए यह खबर साझा की, जिसमें “आला रे आला” गाना बज रहा था। क्लिप में रोहित शर्मा कहते नजर आते हैं, “मुस्कुराइए, सब लोग मुस्कुराइए,” जबकि बैकग्राउंड में “मुंबई का राजा रोहित शर्मा” गाना बज रहा है।
IPL के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं रोहित
दरअसल रोहित शर्मा IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। अपने नाम पांच ट्रॉफियां रखने वाले रोहित शर्मा IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं यह रिकॉर्ड वे महेंद्र सिंह धोनी के साथ साझा करते हैं। उनकी कप्तानी में, मुंबई इंडियंस (MI) ने पांच बार (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में) IPL का खिताब जीता।
2013: रोहित शर्मा के कप्तान बनने के बाद मुंबई इंडियंस ने अपना पहला IPL खिताब जीता।
2015: टीम ने दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की।
2017: मुंबई इंडियंस ने अपना तीसरा IPL खिताब जीता।
2019: टीम चौथी बार चैंपियन बनी।
2020: रोहित की कप्तानी में, MI ने अपना पांचवां खिताब जीता जो अब तक टीम की आखिरी IPL चैंपियनशिप है।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। 2024 में, हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा की जगह कप्तानी संभाली, लेकिन उनका तीन साल का कार्यकाल उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। हार्दिक की कप्तानी में, IPL 2024 में मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही; 2025 में वे क्वालीफायर 2 तक पहुंचे; और 2026 में वे एक बार फिर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे। तीन सीज़न में केवल एक बार प्लेऑफ तक पहुंच पाना, कप्तानी में बदलाव का मुख्य कारण रहा।
ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

