तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ ! आंध्र प्रदेश और ओडिशा रेड अलर्ट जारी

Cyclonic Akvan News: बंगाल की खाड़ी उठा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने के मुताबिक, यह तूफान 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यानम के तट से टकरा सकता है। इस दौरान 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार हवाएं चलने की आशंका है। झोंकों के साथ हवा की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। उधर ‘अकवान’ की गंभीरता को देखते हुए, आंध्र प्रदेश से लेकर दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों तक के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। तेजी से आगे बढ़ रहा

Written By :

SK Sharma

Updated

November 18, 2026

Cyclonic Akvan News: बंगाल की खाड़ी उठा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने के मुताबिक, यह तूफान 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यानम के तट से टकरा सकता है। इस दौरान 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार हवाएं चलने की आशंका है। झोंकों के साथ हवा की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। उधर ‘अकवान’ की गंभीरता को देखते हुए, आंध्र प्रदेश से लेकर दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों तक के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि बुधवार सुबह तक इसके पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदलने की प्रबल संभावना है। ‘अकवान’ की संभावित गंभीरता को देखते हुए, आंध्र प्रदेश से लेकर दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों तक के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। बुधवार सुबह 2:30 बजे जारी एक बुलेटिन के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ – जो दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है वह तेजी से उत्तर की ओर बढ़ा है।

20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा तूफान अकवान

IMD के अनुसार मंगलवार शाम तक यह चेन्नई से करीब 590 किलोमीटर पूर्व में स्थित था और उत्तर की ओर लगभग तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 नवंबर तक यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके बाद, 19 नवंबर तक इसके एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। फिर, 20 नवंबर की दोपहर के आसपास, यह नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश-यानम तट से टकरा सकता है। उस समय, यह एक ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ होगा, जिसमें हवा की गति लगातार 120–130 किमी प्रति घंटा रहेगी। जबकि झोंकों के साथ यह गति 145 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

NDRF-SDRF की टीमें तैनात

RTGS और APSDMA के साथ मिलकर, इस चक्रवात की स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है और ज़िला प्रशासन को नियमित निर्देश दिए जा रहे हैं। आपातकालीन राहत कार्यों के लिए, NDRF की 13 टीमें, SDRF की 11 टीमें और स्थानीय दमकल विभाग की इकाइयों को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

प्रखर जैन ने कहा, “तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, वे अपने घरों से बाहर न निकलें।” आम जनता को सलाह दी गई है कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि राज्य सरकार उनके साथ है। चक्रवात के कारण कोई भी समस्या आने पर, वे ‘माना मित्र’ हेल्पलाइन नंबर 9552300009 पर कॉल करके तुरंत अधिकारियों को सूचित कर सकते हैं। आपातकालीन सहायता या जानकारी के लिए, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से टोल-फ्री नंबर 112, 1070 या 18004250101 पर संपर्क किया जा सकता है।


ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)