Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। दो दिन के साप्ताहिक अवकाश के बाद आज सोमवार को बाजार खुलते ही, दोनों धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना लगभग 1,000 सस्ता हो गया। जबकि चांदी की कीमत एक झटके में 5,700 से ज्यादा गिर गई। पिछले हफ्ते भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।
लगातार गिर रहे सोने के दाम
सोने के बाद करें तो सोमवार सुबह 10:00 बजे, MCX पर सोना 956 की गिरावट के साथ 1,35,749 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था जो कि 0.70% की कमी है। पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में काफी गिरावट आई थी। उस दौरान, 24-कैरेट सोना 5,950 प्रति 10 ग्राम और 22-कैरेट सोना 5,450 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में लगभग 4.5% की गिरावट आई थी।
दिल्ली से लखनऊ तक सोने के ताजा भाव
खुदरा बाजार में, 16 नवंबर की सुबह तक, 24-कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में 1,36,950 प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 1,36,800 प्रति 10 ग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, स्पॉट गोल्ड की कीमत 3,874.42 प्रति डॉलर औंस रही। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,36,800 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,25,400 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 1,03,220 प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,36,800 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,25,400 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 1,03,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है। लखनऊ की बात करें तो 24 कैरेट सोना 1,36,800 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,25,400 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 1,03,370 प्रति 10 ग्राम है।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
सोने के साथ सोमवार सुबह 10:00 बजे MCX पर चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 5,709 रुपये (3.20%) गिरकर 170,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कुछ समय से चांदी की कीमतों में लगातार कमजोरी देखी जा रही है। यह गिरावट सुस्त मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार के दबाव के कारण आई है।
गौरतलब है कि सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। कृपया ध्यान दें कि ऊपर बताई गई खुदरा कीमतों में आभूषण बनाने का शुल्क (मेकिंग चार्ज) या GST शामिल नहीं है। अंतिम कीमत अलग-अलग जौहरियों के पास अलग-अलग हो सकती है; इसलिए, आभूषण खरीदने से पहले अपने शहर के किसी जौहरी से नवीनतम दरें जरूर पता कर लें।
ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

