बाल दिवस 14 नवंबर को ही क्यों बनाया जाता है! जानें इस दिन का इतिहास और चाचा नेहरू से जुड़ी कहानी

Happy Childrens Day 2026: भारत में हर साल 14 नवंबर की तारीख बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह तारीख भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन से जुड़ी है। पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। उन्हें बच्चों से बहुत प्रेम था और वो बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। बच्चे भी उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहकर बुलाते थे। इसलिए, उनके निधन के बाद से उनके जन्मदिन को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन स्कूलों में बच्चों के लिए कई तरह के कार्यक्रम

Written By :

SK Sharma

Updated

November 14, 2026

Childrens-Day

Happy Childrens Day 2026: भारत में हर साल 14 नवंबर की तारीख बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह तारीख भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन से जुड़ी है। पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। उन्हें बच्चों से बहुत प्रेम था और वो बच्चों को देश का भविष्य मानते थे।

बच्चे भी उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहकर बुलाते थे। इसलिए, उनके निधन के बाद से उनके जन्मदिन को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन स्कूलों में बच्चों के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कहीं खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, तो कहीं भाषण, चित्रकला और प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। इस दिन का मुख्य उद्देश्य बच्चों की खुशी, उनकी शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान देना है।

बाल दिवस 14 नवंबर को ही क्यों बनाया जाता है

बाल दिवस के लिए इस तारीख का चुनाव जवाहरलाल नेहरू से जुड़ा है। 27 मई 1964 में उनके निधन के बाद, यह तय किया गया कि उनकी जयंती 14 नवंबर को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इससे पहले, भारत में बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, जो संयुक्त राष्ट्र के ‘विश्व बाल दिवस’ के अनुरूप था। नेहरू बच्चों से बहुत लगाव था और उनके विकास, शिक्षा और एक बेहतर भविष्य को बहुत महत्व देते थे। इसी वजह से, उनकी याद में उनके जन्मदिन को बच्चों को समर्पित कर दिया गया। यही वजह है कि हर भारत 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।

बच्चों के बारे में नेहरू विचार

जवाहरलाल नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। उनका मानना ​​था कि बच्चों की शिक्षा केवल किताबों तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए; बल्कि उन्हें खेलने, लिखने, पढ़ने, गाने और अपनी पसंद की अन्य गतिविधियों में शामिल होने का अवसर भी मिलना चाहिए। 14 नवंबर, 1957 को बच्चों के नाम अपने एक संदेश में, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि औपचारिक पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियां भी उतनी ही जरूरी हैं। वे चाहते थे कि बच्चे डरने के बजाय साहस के साथ आगे बढ़ें। नेहरू का मानना ​​था कि बच्चों को प्यार, अच्छी शिक्षा और सही माहौल मिलना चाहिए, ताकि वे अपनी क्षमताओं को पहचान सकें और उन्हें साकार कर सकें।

बाल दिवस का महत्व

दरअसल बाल दिवस केवल जश्न मनाने का दिन नहीं है; यह बच्चों की जरूरतों और अधिकारों पर ध्यान देने का भी एक अवसर है। हर बच्चे को अच्छी शिक्षा, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा और आगे बढ़ने व फलने-फूलने के समान अवसर मिलने चाहिए। बच्चों को बाल श्रम, हिंसा, भेदभाव और शोषण से बचाना समाज की भी जिम्मेदारी है। इस दिन स्कूलों और अन्य कई संस्थानों में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कई जगहों पर बच्चों को उपहार दिए जाते हैं, और उनकी प्रतिभा को पहचाना व सराहा जाता है। बाल दिवस हमें याद दिलाता है कि बच्चों के लिए एक खुशहाल बचपन और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

पंडित नेहरू के कुछ अनमोल विचार

आज के बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे। देश का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि हम उनका पालन-पोषण कैसे करते हैं।

बच्चे बगीचे की कलियों की तरह होते हैं, जिन्हें बहुत सावधानी और प्यार से संवारा जाना चाहिए, क्योंकि वे देश का भविष्य और आने वाले कल के नागरिक हैं।

एक बेहतर समाज का निर्माण केवल सही शिक्षा से ही किया जा सकता है।

हम एक अद्भुत दुनिया में रहते हैं जो सुंदरता, आकर्षण और रोमांच से भरी है। अगर हम अपनी आंखें खुली रखकर तलाशें, तो हमें मिलने वाले रोमांच का कोई अंत नहीं है।

बुराई पर लगाम न लगने पर वह बढ़ती है, और सहन की जाने वाली बुराई पूरे तंत्र को दूषित कर देती है।

आप दीवार पर लगी तस्वीरें बदलकर इतिहास के तथ्यों को नहीं बदल सकते हैं।


ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)