IND vs NZ 4th ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को चौथे वनडे में 244 रनों से रौंदा, 89 रनों पर सिमटी टीम इंडिया

IND vs NZ 4th ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को माउंट मौनगानुई के बे ओवल में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने विल यंग के शतक की मदद से 333 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 26.4 ओवर में 89 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। कीवी टीम की इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज मैट हेनरी रहे, जिन्होंने 27 रन देकर 6 विकेट झटके। न्यूजीलैंड की इस सीरीज में

Written By :

SK Sharma

Updated

November 13, 2026

IND vs NZ 4th ODI Live Score

IND vs NZ 4th ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को माउंट मौनगानुई के बे ओवल में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने विल यंग के शतक की मदद से 333 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 26.4 ओवर में 89 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

कीवी टीम की इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज मैट हेनरी रहे, जिन्होंने 27 रन देकर 6 विकेट झटके। न्यूजीलैंड की इस सीरीज में ये पहले जीत है। इसी के साथ ही यह सीरीज अब और भी रोमांचक हो गई है। क्योंकि सीरीज का अंतिम परिणाम आखिरी यानी पांचवें मैच में तय होगा। फिलहाल भारत सीरीज में 2-1 से आगे है।

रनों के लिहाज से टीम इंडिया की शर्मनाक हार

रनों के हिसाब से यह वनडे क्रिकेट में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है, जबकि न्यूजीलैंड के लिए यह 50 ओवर के फ़ॉर्मेट में उनकी दूसरी सबसे बड़ी जीत है। न्यूजीलैंड से मिले 334 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। मैट हेनरी ने पारी के पहले ही ओवर में विराट कोहली, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर को आउट कर टीम इंडिया को कमर तोड़ दी। इनमें से कोई भी अपना खाता नहीं खोल सका। इसके कुछ ही देर बाद, ऋतुराज गायकवाड़ भी 5 रन बनाकर काइल जैमीसन का शिकार हो गए।

9 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाने के बाद भारतीय पारी को ईशान किशन और अक्षर पटेल ने थोड़ी देर तक संभालने का प्रयास किया। हालांकि, ईशान 53 गेंदों का सामना करने के बाद 27 रन बनाकर चलते बने। जबकि अक्षर भी 36 गेंदों में 21 रन बनाने के बाद मैथ्यू फिशर का शिकार हो गए। इसके अलावा नमन धीर ने भी 21 रन बनाए। जबकि आकिब नबी (5 रन) और कुलदीप यादव (1 रन) जल्दी आउट हो गए।

मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

न्यूजीलैंड की इस शानदार जीत के मुख्य सूत्रधार मैट हेनरी रहे, जिन्होंने 9.4 ओवर में 27 रन देकर 6 विकेट लिए। वहीं, मैथ्यू फिशर ने 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए। हेनरी भारत के खिलाफ वनडे मैच में 6 विकेट लेने वाले दूसरे कीवी गेंदबाज बन गए हैं; उनसे पहले 2005 में शेन बॉन्ड ने यह कारनामा किया था।

विल यंग ने जड़ा शतक

इससे पहले, न्यूजीलैंड की पूरी टीम अपने 50 ओवरों में 333 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। विल यंग ने टीम के लिए शानदार शतक जड़ा; उन्होंने 108 गेंदों का सामना करते हुए 125 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, टिम सीफर्ट ने 48 गेंदों में 58 रन बनाए। फिन एलन ने 30 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि मिशेल सैंटनर ने 24 रनों का योगदान दिया।

भारत की ओर से अक्षर पटेल, आकिब नबी और गुरनूर बराड़ ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अर्शदीप और नमन धीर ने एक-एक विकेट हासिल किया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। इसी के साथ ही यह सीरीज अब काफी ज्यादा रोमांचक हो गई है। सीरीज के आखिरी यानी कि पांचवें मुकाबले में अब रिजल्ट का फैसला होगा।


ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)