वैशाली में पुश्तैनी जमीन बेचने के विवाद में घर के 4 सदस्यों ने खाया जहर, 3 की हुई मौत

Bihar: बिहार के वैशाली जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आया है। यहां के गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव में पुश्तैनी जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर खा लिया। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। घर के अंदर का मंजर देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद गोरौल

Written By :

SK Sharma

Updated

November 13, 2026

vaishali

Bihar: बिहार के वैशाली जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आया है। यहां के गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव में पुश्तैनी जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर खा लिया। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। घर के अंदर का मंजर देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद गोरौल थाने की पुलिस और आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुश्तैनी जमीन बेचने को लेकर हुआ था विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना जमीन बेचने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद का नतीजा है। बताया जा रहा है कि पिता श्याम नंदन सिंह की मौत के बाद, उनके इकलौते बेटे राहुल ने लगातार अपनी पुश्तैनी जमीन बेचना शुरू कर दिया था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य इसका विरोध कर रहे थे। इसी के चलते घर में लगातार विवाद होने लगा। वहीं गुरुवार को पता चला राहुल ने जमीन का एक और टुकड़ा बेच दिया। जानकारी होने पर पत्नी सीमा देवी ने राहुल से इस बिक्री के बारे में सवाल किया और इसका विरोध किया।

मां-पत्नी ने बच्चों के साथ खाया जहर

आरोप है कि इसी बात को लेकर राहुल ने अपनी मां निर्मला देवी और पत्नी सीमा देवी के साथ मारपीट की। इसके बाद वह घर से भाग गया। परिवार में पहले से चल रहे तनाव के बीच, गुरुवार रात एक ऐसी घटना घटी जिसमें किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया गया। जिससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय निर्मला देवी, 35 वर्षीय सीमा देवी और 12 वर्षीय मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। जबकि 15 वर्षीय ऋषिका की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है; हालांकि, घटना के सटीक कारणों और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

गोरौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह मामला जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

इस बीच, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की एक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने सबूत जुटाए हैं और वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन परिस्थितियों में परिवार के चारों सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खाया। इसके अलावा, जमीन विवाद और राहुल से जुड़े विवाद के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)