Cyclone Murasu: अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ मचाएगा कोहराम ! कई राज्यों में अलर्ट जारी

Cyclone Murasu: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के बाद, अब एक नया तूफान दस्तक देने वाला है। इस शक्तिशाली चक्रवाती तूफान का नाम ‘मुरसु’ रखा गया है। बंगाल की खाड़ी में बना एक गहरा दबाव रविवार (1 नवंबर) को और तेज होकर चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’ में बदल गया। यह तूफान तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। इसके 2-3 नवंबर की रात को आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर नेल्लोर और नरसापुर के बीच लैंडफॉल (तट से टकराने) करने की उम्मीद है। इस दौरान हवा की गति 100 से 110 किमी/घंटा रहने की संभावना है, जो बढ़कर 120

Written By :

SK Sharma

Updated

November 2, 2026

Cyclone Murasu: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के बाद, अब एक नया तूफान दस्तक देने वाला है। इस शक्तिशाली चक्रवाती तूफान का नाम ‘मुरसु’ रखा गया है। बंगाल की खाड़ी में बना एक गहरा दबाव रविवार (1 नवंबर) को और तेज होकर चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’ में बदल गया। यह तूफान तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है।

इसके 2-3 नवंबर की रात को आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर नेल्लोर और नरसापुर के बीच लैंडफॉल (तट से टकराने) करने की उम्मीद है। इस दौरान हवा की गति 100 से 110 किमी/घंटा रहने की संभावना है, जो बढ़कर 120 किमी/घंटा तक भी पहुंच सकती है। वहीं भारी बारिश और तेज हवाओं के पूर्वानुमान को देखते हुए, मौसम विभाग ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों के जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है।

‘गंभीर चक्रवाता तूफान’ में बदला ‘मुरासु’

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में मौजूद चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’ 20 किमी/घंटा की गति से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। यह अब और अधिक शक्तिशाली होकर एक ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदल गया है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने और आंध्र प्रदेश के तट तक पहुंचने की उम्मीद है। IMD का अनुमान है कि जब तूफान तट को पार करेगा, तो हवा की गति 100–110 किमी प्रति घंटा के बीच होगी, और हवा के झोंके 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं। इसके 2 नवंबर की रात 11:30 बजे से 3 नवंबर की सुबह 4:00 बजे के बीच ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है।

कई इलाकों में अलर्ट जारी

IMD का यह भी कहना है कि इस चक्रवाती तूफान (Cyclone Murasu) के कारण 2 और 3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में; 1 और 2 नवंबर को तमिलनाडु में; तथा 3 और 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ और दक्षिणी ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 2 और 3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ इलाकों में, तथा 3 नवंबर को तेलंगाना में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

IMD का यह भी कहना है कि इस चक्रवाती तूफान के कारण 2-3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना, 2 नवंबर को तमिलनाडु और 3-4 नवंबर को छत्तीसगढ़ और दक्षिणी ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, 2-3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, 3 नवंबर को तेलंगाना में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

NDRF की टीमों तैनात

प्रशासन ने मछुआरों को 2 नवंबर से 4 नवंबर के बीच समुद्र में न जाने की सलाह दी है। संवेदनशील इलाकों में नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) और ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) के कर्मियों को तैनात किया गया है। IMD ने लोगों को मौसम विभाग की ताजा अपडेट और चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी है।

सीएम नायडू ने अपना दिल्ली दौरा किया रद्द

राज्य पर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के खतरे को देखते हुए, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार (2 नवंबर, 2026) के लिए तय अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है। ‘X’ पर एक पोस्ट में, मुख्यमंत्री नायडू ने कहा, “2 नवंबर तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में यह मौसमी प्रणाली एक भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले सकती है। इसके 3 नवंबर की सुबह बापटला के पास तट से टकराने की संभावना है।”


ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)