IND vs NZ 2nd T20I: रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश रहे मैच के हीरो

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में शनिवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 30 गेंदों ने नाबाद 69 रनों की साझेदारी करके टीम इंडिया को रोमांचक जीत दिलाई। न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारतीय टीम ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया। इसी के साथ ही, भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त

Written By :

SK Sharma

Updated

October 24, 2026

ind-vs-nz

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में शनिवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 30 गेंदों ने नाबाद 69 रनों की साझेदारी करके टीम इंडिया को रोमांचक जीत दिलाई। न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारतीय टीम ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया। इसी के साथ ही, भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

टीम इंडिया ने 70 रन पर गंवा दिए थे 5 विकेट

इससे पहले 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भारत को एक स्थिर शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में 40 रन जोड़े। संजू सैमसन लय में नहीं दिखे और 17 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक शर्मा 21 गेंदों में 27 रन बनाकर मिशेल सेंटनर का शिकार बने।

ईशान किशन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए वैभव सूर्यवंशी कुछ खास नहीं कर सके और 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी बल्लेबाजी में संघर्ष करते दिखे; वे 11 गेंदों में 7 रन बनाकर मिशेल सेंटनर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। अक्षर पटेल भी कोई खास योगदान नहीं दे सके और 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नमन धीर ने कुछ दमदार शॉट खेले और 17 गेंदों में 31 रन बनाए।

तिलक-नीतीश ने न्यूजीलैंड के जबड़े छीनी जीत

एक समय भारतीय टीम 70 रनों पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसा लग रहा था मैच टीम इंडिया के हाथ से निकल गया। लेकिन आखिरी ओवरों में नीतीश कुमार रेड्डी और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और सातवें विकेट के लिए सिर्फ 30 गेंदों में 69 रनों की अटूट साझेदारी करके भारत को जीत दिलाई। तिलक 26 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी 13 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से मिशेल सेंटनर ने शानदार गेंदबाजी की और अपने 4 ओवरों में 21 रन देकर 4 विकेट लिए।

फिलिप्स-जैकब्स की मेहनत गई बेकार

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने अपने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए थे। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही; टिम सीफर्ट 7 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि डेरिल मिशेल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिन एलन 14 गेंदों में 16 रन बनाने के बाद प्रिंस यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि, इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 76 गेंदों में 116 रनों की साझेदारी की।

जैकब्स 46 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फिलिप्स ने सिर्फ 43 गेंदों में 70 रनों की तूफानी पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ, भारत ने पांच मैचों की T20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)