मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Mulayam Singh Yadav Death Anniversary: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की आज यानी 10 अक्टूबर 2026 को चौथी पुण्यतिथि है। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई मंत्रियों और सपा नेताओं के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में विनम्र श्रद्धांजलि है।” उधर शनिवार को सैफई में उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, परिवार के सदस्य, पार्टी के वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इटावा में जुटा यादव परिवार बता दें कि मुलायम

Written By :

SK Sharma

Updated

October 10, 2026

Mulayam Singh Yadav Death Anniversary: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की आज यानी 10 अक्टूबर 2026 को चौथी पुण्यतिथि है। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई मंत्रियों और सपा नेताओं के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में विनम्र श्रद्धांजलि है।” उधर शनिवार को सैफई में उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, परिवार के सदस्य, पार्टी के वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

इटावा में जुटा यादव परिवार

बता दें कि मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पुण्यतिथि पर हर साल सैफई में बने स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम के दौरान परिवार के सदस्य, पार्टी नेता और कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ से हेलीकॉप्टर से सैफई हवाई पट्टी पहुंचे और अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव और प्रोफेसर रामगोपाल यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य और पार्टी नेता भी वहां मौजूद रहे। इससे पहले मुलायम सिंह की समाधि स्थल के पास बने स्थायी मंच पर टेंट लगाया गया है और कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। यहां अखिलेश यादव समेत परिवार के सदस्य और करीबी लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं के पहुंचे थे।

सीएम योगी समेत नेताओं दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।” यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, “समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि!”

उत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। जनहित में उनके योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।” उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद ने एक्स पर पोस्ट किया, “पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि!”

समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

सपा ने एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट में लिखा, “समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, आदरणीय श्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर सादर नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि। नेताजी अमर रहें।” सांसद और बहू डिंपल यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘धरती-पुत्र’ मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।”

बाराबंकी से सांसद तनुज पुनिया ने एक्स पर लिखा, “आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी (‘नेताजी’) की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन वे समाजवादी विचारधारा के दिग्गज, किसानों और वंचितों की आवाज़, समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित थे। नेताजी का पूरा जीवन जनसेवा, सामाजिक न्याय और सामाजिक सद्भाव के लिए समर्पित था। उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा याद किए जाएंगे। नेताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि।”

यूपी के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।”


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)