Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति-पत्नी के झगड़े का एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बुधवार रात लिसाड़ी गेट थाना इलाके में एक पत्नी ने अपने पति की कॉफी में नशीली पदार्थ पिलाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया और मौके से फरार हो गई। वहीं घायल व्यक्ति की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां और बहन मौके पर पहुंचीं और गंभीर हालत में व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।
शादी के 7 साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाला यह व्यक्ति गारमेंट प्रिंटिंग का काम करता है। उसने करीब 7 साल पहले तारापुरी की रहने वाली शबनम नाम की महिला से शादी की थी। हालांकि, दंपति की कोई संतान नहीं है। वह अपनी मां के साथ रहता है। परिजनों का आरोप है कि वह अपनी पत्नी के दूसरे पुरुषों से फोन पर बात करने का विरोध करता था, जिसको लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता रहता था।
बुधवार रात भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि कुछ देर बाद पत्नी ने उसे कॉफी पीने के लिए दी। कॉफी पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गया। पीड़ित के अनुसार, इस दौरान उसकी पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से कई हमले किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। होश में आने पर उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर उसकी मां और बहन कमरे पहुंचे। वहां का नजारा देख परिजनों के उनके होश उड़ गए। जबकि आरोपी महिला वहां से भाग चुकी थी।
आरोपी महिला गिरफ्तार
परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से युवक को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू कर दिया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर रक्तस्राव नियंत्रित किया। फिलहाल व्यक्ति हालत गंभीर बनी हुई है। उधर सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और युवक व उसके परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली। युवक ने अपनी पत्नी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच, पुलिस ने देर रात आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी को सात साल हो चुके थे, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। आरोप है कि बच्चे न होने के कारण पत्नी के दूसरे पुरुषों के साथ संबंध थे। इसी वजह से पत्नी उसे रास्ते से हटाने के लिए उस पर हमला किया। शबनम, नदीम पर नामर्द होने का आरोप लगाती थी, जबकि नदीम उसे किसी और से शादी करने की धमकी देता रहता था।
ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग
ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

