Mad Sandhu Murder: पंजाबी इन्फ्लुएंसर ‘मैड संधू’ की गोली मारकर हत्या

Mad Sandhu Murder: पंजाब के अमृतसर में शनिवार को बीच सड़क पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यहां लोहारका रोड इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने आए उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। दिन-दहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच, इस खौफनाक हत्याकांड का जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, गोल्डी ढिल्लों अभी फरार है और माना

Written By :

SK Sharma

Updated

October 4, 2026

Mad-Sandhu-shot-dead

Mad Sandhu Murder: पंजाब के अमृतसर में शनिवार को बीच सड़क पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यहां लोहारका रोड इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने आए उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। दिन-दहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच, इस खौफनाक हत्याकांड का जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, गोल्डी ढिल्लों अभी फरार है और माना जा रहा है कि वह यूके में छिपा हुआ है।

बीच सड़क पर गोलियों से भूना

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम करीब 6 बजे लोहारका रोड पर हुई। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने अचानक मैड संधू पर गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। वहीं गोली लगने के बाद मैड संधू को गंभीर हालत में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना का वीडियो हुआ वायरल

इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मैड संधू सड़क पर घायल अवस्था में पड़े दिख रहे हैं। वीडियो में उनके साथी उन्हें उठाते और सड़क से दूर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सड़क पर चली हुई गोलियों के खोखे भी पड़े हुए देखे जा सकते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई पुलिस टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस को आरोपियों के बारे में कुछ अहम सुराग मिले हैं और उनका कहना है कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गोल्डी ढिल्लों ने हत्या की जिम्मेदारी

अमृतसर में मैड संधू की हत्या के मामले में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है। जिसें गोल्डी ढिल्लों नाम के अकाउंट से किए गए इस पोस्ट में गैंगेस्टर गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन की ओर से हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। हालांकि, इस पोस्ट की सच्चाई की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर की गई इस पोस्ट में कहा गया कि कुछ लोग नई पीढ़ी को बिगाड़ रहे हैं और TikTok के जरिए ऐसे लोगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस पोस्ट में ऐसे लोगों को चेतावनी देने के साथ-साथ स्कूलों में उन्हें चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाने वालों को भी ‘आखिरी चेतावनी’ देने की बात कही गई है। इस पोस्ट में ऐसे लोगों को चेतावनी दी गई है और साथ ही उन्हें मुख्य अतिथि के तौर पर स्कूलों में बुलाने वालों को भी ‘आखिरी चेतावनी’ दी गई है।

बताया जा रहा है कि मैड संधू का निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा के साथ लगभग तीन महीने पहले विवाद हुआ था। उस समय, निहंग गुट ने मैड संधू की सोशल मीडिया गतिविधियों, पहनावे और पुराने वीडियो को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्हें ऐसे कंटेंट से दूर रहने की चेतावनी भी दी गई थी।

कौन थे मैड संधू

बता दें कि मैड संधू एक जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट, फैशन एक्सपर्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर। हालांकि समलैंगिक होने के कारण उन्हें अक्सर इंटरनेट पर भद्दे कमेंट्स और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता था, इसके बावजूद इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख 29 हजार फॉलोअर्स थे। ब्यूटी टिप्स, फैशन वीडियो और बेबाक बातचीत के ज़रिए संधू ने हमेशा LGBTQ+ समुदाय के अधिकारों की वकालत की। उनका काम सिर्फ मेकअप तक ही सीमित नहीं था; उन्होंने पॉडकास्ट पर सुंदरता, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और कामुकता से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करते थे। मैड संधू कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुके थे।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)