नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने कई सीनियर नेताओं को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी दी है। BJP प्रेसिडेंट नितिन नवीन ने 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अपॉइंट किए गए प्रभारी (प्रभारी) और सह प्रभारी (सह प्रभारी) की लिस्ट जारी की है। जिसमें पार्टी की नई महासचिव व फायरब्रांड नेता स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, राम माधव को उत्तराखंड और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति के करीब एक माह बाद बुधवार 23 सितंबर को राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के नये प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों का ऐलान किया। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा अप्रूव किए गए इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सबसे अहम नियुक्तियों में उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को दी गई है। उनके साथ चार नेताओं को सह प्रभारी बनाया गया है। इनमें मेघा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश पटेल और अनंत ओझा का नाम शामिल हैं।
देखें किसे मिली किस राज्य की जिम्मेदारी?
स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी और भोला सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है।
दिल्ली में डॉ. विनय सहस्रबुद्धे-प्रभारी जबकि जामयांग त्सेरिंग नामग्याल और दर्शानाबेन जरदोश सह प्रभारी
छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी को प्रभारी और सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी बनाया गया है।
राजस्थान में संजय भाटिया प्रभारी हैं, जबकि कुलजीत चहल और कविता पाटीदार सह प्रभारी होंगे।
सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल प्रभारी और लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा को सह प्रभारी बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रभारी, जबकि जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी बनाया गया है।
गुजरात में तरुण चुग प्रभारी और अजय महावर व गोमती साई सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बिहार में हरीश द्विवेदी को प्रभारी बनाया गया है और संगीता यादव व रोहन गुप्ता को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
कर्नाटक में हरीश द्विवेदी को प्रभारी और डॉ. कसम वेंकटेश्वरलु को सह प्रभारी बनाया गया है।
मणिपुर की जिम्मेदारी डॉ. राजदीप रॉय को दी गई है। इसी तरह मेघालय में कनाद पुरकायस्थ प्रभारी और डॉ. नुमल मोमिन सह प्रभारी होंगे।
मिजोरम में डॉ. भगवत कराड़ और नगालैंड में अनिल एंटनी को प्रभारी बनाया गया है।
केरल में प्रो. एम. नागराजा प्रभारी और एम. वेंकटेशन सह प्रभारी होंगे।
असम में मंगल पांडे प्रभारी बनाए गए हैं, जबकि फांगनोन कोन्याक और मनोज टिग्गा सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है और अमित मालवीय, सदानंद शेत तनावड़े और कमलजीत सहरावत को सह प्रभारी बनाया गया है।
संजय भाटिया को राजस्थान का प्रभारी जबकि कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को सह प्रभारी बनाया गया है।
बिप्लब कुमार देव को मध्य प्रदेश का प्रभारी जबकि डी. पुरंदेश्वरी को ओडिशा का प्रभारी बनाया गया है।
डॉ. सतीश पूनिया जम्मू-कश्मीर के साथ पंजाब का भी प्रभारी बनाया गया है। जबकि रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर की सह प्रभारी।
सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना का प्रभारी बनाया है।
डॉ. अरविंद भदौरिया को आंध्र प्रदेश का प्रभारी जबकि वंशी श्रीनिवासन को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी और दर्शना सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है।
तेलंगाना में सुनील बंसल को प्रभारी बनाया गया है, जबकि अभय पाटिल और रेखा शर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है।
ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग
ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

