IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर एशियन गेम्स फाइनल में भारत की बेटियां, श्रीलंका से होगा ‘गोल्ड मेडल’ मैच

IND W vs BAN W: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर एशियन गेम्स 2026 के फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है। रविवार को जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा के तूफानी शतक की मदद से भारतीय टीम ने बांग्लादेश के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 15.4 ओवर में 81 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह

Written By :

SK Sharma

Updated

September 20, 2026

ind-vs-ban

IND W vs BAN W: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर एशियन गेम्स 2026 के फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है। रविवार को जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा के तूफानी शतक की मदद से भारतीय टीम ने बांग्लादेश के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 15.4 ओवर में 81 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल मैच में श्रीलंका का सामना करेगी।

शेफाली का ऐतिहास शतक

कोरोगि स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस मैच में, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर शेफाली वर्मा की जबरदस्त सेंचुरी की बदौलत टीम इंडिया ने 4 विकेट पर कुल 195 रन बनाए। शेफाली ने सिर्फ 49 गेंदों में सेंचुरी पूरी की, जो उनके इंटरनेशनल T20 करियर की पहली सेंचुरी थी। शेफाली ने 49 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 9 छक्के और 3 चौके शामिल थे।

इस सेंचुरी के साथ, उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेटर द्वारा सबसे तेज T20 सेंचुरी के स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मंधाना ने भी 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी। शेफाली के अलावा, स्मृति मंधाना ने 19 गेंदों में 37 रन बनाए और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 33 गेंदों में 40 रनों की शानदार पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से मारूफा अख्तर, संजीदा अख्तर, राबिया खान और नाहिदा अख्तर ने एक-एक विकेट लिया।

81 रनों पर ऑलआउट हो गई बांग्लादेश

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, बांग्लादेश की पूरी टीम 15.4 ओवर में 81 रनों पर ऑलआउट हो गई। ओपनर दिलारा अख्तर 24 रनों के साथ टॉप स्कोरर रहीं। भारत के लिए नंदिनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए। श्री चरानी ने 2 विकेट लिए, जबकि क्रांति गौड़ और श्रेयांका पाटिल ने एक-एक विकेट लिया। इस जीत के साथ भारत फाइनल में पहुंच गया है।

भारत-श्रीलंका के बीच ‘गोल्ड मेडल’ की होगी जंग

भारतीय टीम अब 22 सितंबर (मंगलवार) को फाइनल में श्रीलंका का सामना करेगी। भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। मौजूदा टूर्नामेंट में, श्रीलंका ने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची है। गोल्ड मेडल का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ब्रॉन्ज मेडल का मुकाबला भी 22 सितंबर को ही खेला जाएगा। इससे पहले हांगझोऊ एशियाई खेल 2022 में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता था।

पाकिस्तान को हराकर फाइनल में श्रीलंका

उधर चमारी अटापट्टू की नाबाद 83 रनों की पारी की बदौलत, श्रीलंका ने महिला एशियाई खेल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ, श्रीलंकाई टीम फाइनल में जगह बनाई और कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। शवाल ज़ुल्फिकार और आयशा जफर के बीच शतकीय साझेदारी ने पाकिस्तान को 177 रनों के स्कोर तक पहुंचाया; आयशा 71 रन पर रन आउट हुईं, जबकि ज़ुल्फिकार ने 54 रन बनाए। श्रीलंका ने दो विकेट खोकर 17.5 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)