Bigg Boss 20 का धमाकेदार आगाज, माही विज ने पहले ही दिन नाक में किया दम

Bigg Boss 20 Promo: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 का आगाज हो चुका है। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर रविवार, 6 सितंबर को हुआ। जहां सलमान 17वीं बार ‘बिग बॉस’ होस्ट कर रहे हैं, वहीं इस नए 20वें सीजन में अलग-अलग क्षेत्रों जैसे टेलीविजन, फिल्में, सोशल मीडिया, रियलिटी शो और खेल की दुनिया से आए 16 कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। शो के प्रीमियर में उन सभी की झलक दिखाई गई। इस बार बिग बॉस के घर में कुल 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री

Written By :

SK Sharma

Updated

September 7, 2026

Bigg Boss 20 Promo-Mahhi Vij

Bigg Boss 20 Promo: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 का आगाज हो चुका है। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर रविवार, 6 सितंबर को हुआ। जहां सलमान 17वीं बार ‘बिग बॉस’ होस्ट कर रहे हैं, वहीं इस नए 20वें सीजन में अलग-अलग क्षेत्रों जैसे टेलीविजन, फिल्में, सोशल मीडिया, रियलिटी शो और खेल की दुनिया से आए 16 कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। शो के प्रीमियर में उन सभी की झलक दिखाई गई।

इस बार बिग बॉस के घर में कुल 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की है, जिनमें मैरी कॉम से लेकर कनिका मान, रीति तिवारी, आम्रपाली दुबे, माही विज और गेमर तन्मय सिंह जैसे कई जाने-माने चेहरे शामिल हैं। शो का पहला प्रोमो रिलीज हो गया है। जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कौन सा कंटेस्टेंट पहले दिन से ही टॉप पर रहने के लिए तैयार है।

पहले ही दिन माही विज छुड़ाएंगी छक्के

इस प्रोमो में दिखाया गया है कि माही विज पहले दिन से ही घर वालों को परेशान कर रही हैं। ‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो वीडियो में माही विज सभी से झगड़ती हुई नजर आ रही हैं। माही पहले ईशा रिखी (जो हाल ही में बादशाह से तलाक की वजह से चर्चा में थीं) फिर अरिश्फा खान बहस करती नजर आती है। इस दौरान अरिश्फा घर वालों से शिकायत करती हैं। इस दौरान ईशा कहती हैं- कल से जब से आई है तब से कह रही- तुम मेरे लिए चाय बनाओ, तुम मेरे कपड़े लगाओ, शुक्र है इन्होंने ये नहीं बोला कि मेरी चड्ढी भी धो दो। अरिश्फा कहती हैं- इनसे थोड़ा ऑफ वाइब आ रही मुझे।

अब, प्रोमो देखने के बाद लोग कहने लगे हैं कि पहले एपिसोड में माही विज का योगदान जय भानुशाली के पूरे सीजन से ज्यादा लग रहा है। दर्शकों ने कहा, “यह साफ है कि इस सीजन में माही विज का दबदबा रहेगा। अब वह हीरोइन के तौर पर दिखेंगी या विलेन के तौर पर, यह तो समय ही बताएगा।” एक अन्य दर्शक ने कहा, “उनकी रणनीति है कि पहले दिन से ही सभी घरवालों को अपने खिलाफ कर लें।” कुछ लोगों का कहना है कि माही का व्यवहार बुरा है या वह ‘वैम्प’ (खलनायिका) हैं, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन उनकी झलक देखकर लगता है कि वह ‘वैम्प’ वाली श्रेणी में आ रही हैं, और सच तो यह है कि किसी भी सीजन में ‘वैम्प’ कभी नहीं जीती हैं।”

कौन है माही विज

माही विज (Mahhi Vij) एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उनका जन्म 1 अप्रैल 1982 को दिल्ली में हुआ था। माही ने मॉडलिंग से करियर शुरूआत की थी। फिर हिंदी टेलीविजन में अपनी पहचान बनाई। 17 साल की उम्र में घर छोड़कर मुंबई आने के बाद, माही विज के करियर को तब रफ्तार मिली जब वह कलर्स टीवी के शो ‘लागी तुझसे लगन’ में नजर आईं। जिसमें उन्हें ‘नकुशा’ का किरदार निभाया, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। इसके बाद उन्होंने ‘अकेला’, ‘कैसी लागी लगन’ और लोकप्रिय शो ‘बालिका वधू’ समेत कई अन्य सीरियल्स में काम किया। इसके अलावा ‘झलक दिखला जा 4’, स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया। इतना ही नहीं साल 2013 में ‘नच बलिए 5’ का खिताब भी जीता।

प्रोफेशनल और पर्सनल वजहों से सुर्खियों में रही माही विज

माही विज प्रोफेशनल और पर्सनल वजहों से भरपूर सुर्खियों में रही हैं। 2011 में गुपचुप की शादी, जय भानुशाली से तलाक और कई तमाम बातों के लिए उन्होंने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। कहा जाता है कि एक्ट्रेस ने 5 करोड़ रुपये की एलिमनी ली है, हालांकि बाद में माही विज ने इन खबरों को खारिज कर दिया। माही विज की एक बेटी है जिसका नाम तारा है।

Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स को मिली एंट्री

‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में माही विज, अर‍िश्‍फा खान, कनिका मान, स्काउट उर्फ तन्मय सिंह, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, गुल्लू उर्फ कुशल तंवर, ईशा रिखी, उदिति सिंह, लव गिल, अमन गांधी, ‘पंयाचत’ फेम आसिफ खान, काजी तौकीर, 22 साल के रैपर यंग डीएसए, मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी और रोहेद खान हैं।

क्या है शो की थीम

बिग बॉस 20 में ‘डुएलिटी’ (दोहरेपन) का कॉन्सेप्ट देखने को मिलेगा। शो का प्रमोशन ‘तथास-टू’ (Tathas-Two) थीम के साथ किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार सब कुछ ‘तथास्तु’ होगा यानी 2 (डबल) । यह थीम गेम में भी दिखेगी। हर किसी को अपनी ‘लाइफ’ बचाने के दो मौके मिलेंगे। इसका सही तरीका आने वाले एपिसोड्स में पता चलेगा। रहस्यों और चौंकाने वाले ट्विस्ट से भरपूर, बिग बॉस का यह सीजन गेम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा करता है।

बिग बॉस का बड़ा ऐलान

बिग बॉस ने घोषणा की कि इस सीजन में सभी को दो लाइफलाइन मिलेंगी। जब तक कंटेस्टेंट्स के दोनों मौके खत्म नहीं हो जाते, तब तक उन्हें शो से बाहर नहीं किया जाएगा। बिग बॉस ने कहा कि किसी को भी छिपकर खेलने की जरूरत नहीं है।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)