Delhi Building Collapse: पुलिस ने दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग के मालिक हरिराम बंसल को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि हरिराम गुप्ता को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच चल रही है। घटना के बाद से हरिराम बंसल का पता नहीं चल पा रहा था। लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद, दिल्ली पुलिस ने हरिराम बंसल को पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाई थीं। फिलहाल, हरिराम को भिवाड़ी से पकड़ लिया गया है।
राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 पहुंच गई है। सोमवार को बचाव अभियान के दौरान एक और शव बरामद किया गया। इस हादसे में 12 अन्य को बचा लिया गया है। इस बीच, पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल को गिरफ्तार कर लिया गया है। हरिराम को राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ लिया गया है। घटना के बाद से वह फरार था। लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद, दिल्ली पुलिस ने हरिराम बंसल को पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाई थीं। फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार के लिए लगी थी 10 टीमें
बता दें कि हादसे के बाद पुलिस ने साउथ कैंपस थाने में हरि राम और अन्य लोगों पर गैर-इरादतन हत्या, बिल्डिंग के रखरखाव में लापरवाही और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। उन्हें खोजने और गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 10 अलग-अलग टीमें बनाई थी। इन टीमों में स्थानीय जिला पुलिस और स्पेशल स्टाफ के साथ-साथ विभिन्न जिला विभागों के अधिकारी भी शामिल हैं। सभी 10 टीमों का नेतृत्व एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (एडिशनल DCP) रैंक के अधिकारी कर रहे हैं।
हरिराम को खोजने और पकड़ने की कोशिश के तहत दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी भी की गई थी। इसके अलावा, सीनियर अधिकारी ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे। साथ ही अलग-अलग जगहों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। आखिरकार ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसे भिवाड़ी से पकड़ लिया गया।
हादसे में 7 लोगों की मौत
इस घटना में सात लोगों की जान चली गई है, जबकि 12 लोगों को बचा लिया गया है; मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है। ‘हॉस्टल डेज’ नाम की यह पांच मंजिला बिल्डिंग पुरुष छात्रों के लिए PG (पेइंग गेस्ट) अकोमोडेशन के तौर पर चल रही थी और घटना के समय परिसर में कई छात्र मौजूद थे। चश्मदीदों के मुताबिक, बगल की एक बिल्डिंग भी गिर गई, जिससे इलाके की बिल्डिंगों की सुरक्षा और मजबूती को लेकर चिंता और बढ़ गई है। आशंका है कि मलबे में बड़ी संख्या में छात्र फंसे हो सकते हैं, क्योंकि दिल्ली यूनिवर्सिटी के आस-पास के कॉलेजों के कई छात्र ऐसे PG अकोमोडेशन में रहते हैं।
CM ने किया दुर्घटना स्थल का दौरा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार सुबह दुर्घटना स्थल का फिर से दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा उपायों का जायजा लिया और हादसे के बाद चल रहे बचाव और उससे जुड़े कामों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इमारत के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। साथ ही, उन्होंने यह भी साफ किया कि इस मामले में लापरवाही या चूक के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले दिल्ली नगर निगम (MCD) के अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को बताया कि दिल्ली सरकार ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने का आदेश दिया है और इमारत के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। दिल्ली CMO के अनुसार, यह फैसला घटनास्थल के निरीक्षण और घटना की शुरुआती जांच के बाद लिया गया। कार्यालय ने कहा कि इस गंभीर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को पूरी तरह जवाबदेह ठहराया जाएगा और कानून के सबसे सख्त प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग
ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

