नीम करोली बाबा की बायोपिक ‘हनुमान अंश’ का चमत्कार, अचानक 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Hanuman Ansh Box office: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित भक्ति-प्रधान यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। हनुमान अंश’ न सिर्फ हिट रही, बल्कि इसने 24वें दिन एक दिन की सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी बनाया। फिल्म चौथे रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में ‘स्त्री 2’, ‘छावा’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। जो किसी चमत्कार से कम नहीं हैं, क्योंकि

Written By :

SK Sharma

Updated

August 31, 2026

Hanuman Ansh Trailer

Hanuman Ansh Box office: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित भक्ति-प्रधान यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। हनुमान अंश’ न सिर्फ हिट रही, बल्कि इसने 24वें दिन एक दिन की सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी बनाया। फिल्म चौथे रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में ‘स्त्री 2’, ‘छावा’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। जो किसी चमत्कार से कम नहीं हैं, क्योंकि फिल्म को शुरुआती दो हफ्तों में काफी संघर्ष करना पड़ा था। लेकिन अब फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े के पास पहुंच गई है।

हालांकि ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत बहुत धीमी रही, लेकिन दर्शकों की तारीफ और सोशल मीडिया पर बढ़ती चर्चा ने अचानक इसकी कमाई को रफ्तार दे दी। सैकनिल्क की रिपोर्ट मुताबिक फिल्म पहले दिन इसने सिर्फ 10 लाख का बिजनेस किया था, लेकिन दर्शकों से मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद कमाई लगातार बढ़ती गई।

24 दिनों की 12.75 करोड़ की कमाई

24 दिनों में फिल्म ने भारत में 47.33 करोड़ का कलेक्शन कर डाला। कमाई में सबसे बड़ी उछाल 24वें दिन देखने को मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने 5,000 से ज्यादा शो में रिकॉर्ड 12.75 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले हफ्ते में फिल्म ने सिर्फ 1.08 करोड़ कमाए थे, जबकि दूसरे हफ्ते में कमाई में भारी गिरावट आई और सिर्फ 40 लाख के आसपास कारोबार किया। हालांकि, तीसरे हफ्ते में दर्शकों से मिले अच्छे रिस्पॉन्स का असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखा और कमाई 10 करोड़ के पार पहुंच गई। फिल्म ने चौथे हफ्ते में भी अपनी रफ्तार बनाए रखी है।

50 करोड़ के क्लब में जल्द होगी शामिल

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में लगभग 2 करोड़ के कम बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ अब 50 करोड़ के माइलस्टोन तक पहुंचने वाली है। इसकी मौजूदा कमाई से मेकर्स को प्रोडक्शन कॉस्ट का 20 गुना से ज्यादा रिटर्न मिला है। धीमी शुरुआत के बावजूद, दर्शकों की तारीफ और अच्छे रिस्पॉन्स ने फिल्म की किस्मत बदल दी।

‘हनुमान अंश’ की सफलता एक बार फिर साबित करती है कि मजबूत विषय और दर्शकों से जुड़ने वाली कहानी कम बजट में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती है। दर्शक अब सिर्फ एक्शन या कॉमेडी ही नहीं देखना चाहते; उन्हें ऐसी कहानियां चाहिए जो मन को शांति दें और उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ें। यही वजह है कि आस्था और भक्ति पर आधारित फिल्में लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं। यह फिल्म संत नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म अपने आराध्य के प्रति एक भक्त के अटूट विश्वास को दिखाती है और यह बताती है कि सच्ची भक्ति सादगी से जीने और निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करने में है। यही वजह है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है।

क्या है फिल्म की कहानी

हनुमान अंश’ की कहानी नीम करौली बाबा से जुड़ी है, जिन्हें भक्त महाराज-जी के नाम से भी जानते हैं। यह फिल्म एक ऐसे दुखी बच्चे की आध्यात्मिक यात्रा को दिखाती है जो अपनी मां को खोने के बाद ईश्वर की तलाश करता है; इस खोज में उसे सेवा, प्रेम और मानवता का महत्व समझ आता है। फिल्म की कमाई में आया बदलाव यह दिखाता है कि लोगों के बीच अच्छी चर्चा से अब भी किसी फिल्म की किस्मत बदल सकती है। बिना किसी बड़े प्रचार या शुरुआती बॉक्स-ऑफिस हाइप के, ‘हनुमान अंश’ ने धीरे-धीरे दर्शकों का ध्यान खींचा और अब ऐसा लगता है कि यह इस साल की खास ‘स्लीपर हिट’ फिल्मों में से एक बन सकती है।

एक्टर की थी भावुक आपील

फिल्म की अचानक और जबरदस्त कामयाबी के बाद, ‘हनुमान अंश’ फिल्म के एक्टर शोभिनव सत्या ने अपना रिएक्शन शेयर किया है। उन्होंने दर्शकों से भावुक अपील करते हुए कहा, “मैं आज आपके सामने एक गुजारिश लेकर आया हूं। आप सभी जानते हैं कि हमारी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लेकिन, मैं आपसे गुजारिश करता हूं: अगर आपने फिल्म देखी है और आपको यह पसंद आई है, तो कृपया उस अनुभव को अपने तक ही सीमित न रखें।”

उन्होंने आगे कहा अगर आपको वो चीज और भावनाएं फील हुई है तो लोगों को बताइये और सिनेमाघरों में भेजिए। क्योंकि अगर आपने ऐसा नहीं किया तो शायद आने वाले शुक्रवार को हमारी ये फिल्म आपको थियेटर में नहीं दिखाई देगी। इसलिए आप सबसे निवेदन है कि इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाए। शोभिनव की भावुक ने फिल्म को अचानक रफ्तर दे दी है। खैर, फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देखकर यह कहना मुश्किल है कि यह कहां तक जाएगी।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)