रैपर Santy Sharma: की Bigg Boss 20 में होगी एंट्री ? जानें कौन है सैंटी शर्मा

Santy Sharma Bigg Boss 20: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि बॉलीवुड के दिग्गज सलमान के चर्चित शो का प्रीमियर 21 सितंबर को होगा। इस बीच, संभावित कंटेस्टेंट्स के तौर पर कई नाम सामने आ रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम रैपर सैंटी शर्मा का है, जो ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) पर अपनी टिप्पणी के कारण सुर्खियों बटोरी थी। अगर वे ‘बिग बॉस’ में नजर आते हैं, तो यह निश्चित रूप से दर्शकों के लिए एक सरप्राइज होगा। सोशल मीडिया पर चल रही

Written By :

SK Sharma

Updated

August 12, 2026

santy-sharma

Santy Sharma Bigg Boss 20: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि बॉलीवुड के दिग्गज सलमान के चर्चित शो का प्रीमियर 21 सितंबर को होगा। इस बीच, संभावित कंटेस्टेंट्स के तौर पर कई नाम सामने आ रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम रैपर सैंटी शर्मा का है, जो ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) पर अपनी टिप्पणी के कारण सुर्खियों बटोरी थी। अगर वे ‘बिग बॉस’ में नजर आते हैं, तो यह निश्चित रूप से दर्शकों के लिए एक सरप्राइज होगा।

सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के अनुसार, ‘बिग बॉस 20’ के मेकर्स कई मशहूर हस्तियों से बातचीत कर रहे हैं। संभावित प्रतिभागियों की लिस्ट में रैपर सैंटी शर्मा का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। सैंटी शर्मा अपनी अलग पहचान और बढ़ती लोकप्रियता के कारण युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं। हालांकि, न तो शो के प्रोड्यूसर्स और न ही सैंटी शर्मा ने अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की है। फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

कौन हैं सैंटी शर्मा

बता दें कि सैंटी शर्मा मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 9 सितंबर 1996 को हुआ था। उनका असली नाम गणेश शर्मा है, वह पेशे से रैपर, सिंगर और गीतकार हैं। वह उन्हें मध्य प्रदेश के शुरुआती रैपर्स में से एक माना जाता है, क्योंकि वह 2014 से ही म्यूजिक रिकॉर्ड कर रहे हैं। सैंटी शर्मा एक उभरते हुए रैपर और म्यूजिक आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने अपने दमदार रैपिंग स्टाइल और अनोखे म्यूजिक के जरिए युवाओं के बीच अपनी एक खास जगह बनाई है।

तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता

Santy Sharma की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और उनके गाने लाखों लोगों को पसंद आते हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना हुनर साबित करने के बाद, सैंटी शर्मा का प्रभाव सिर्फ एंटरटेनमेंट तक ही सीमित नहीं है। वे अक्सर अपने गानों और बयानों के जरिए सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर बेबाक राय रखते हैं। इससे उन्हें एक अलग और मजबूत फैन बेस बनाने में मदद मिली है, जो उनके हर नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

हाउसफुल 5 से रखा इंडस्ट्री में कदम

सैंटी शर्मा ने हाल ही रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2016 में “सुनी-सुनी सड़कों से” गाने से की थी, जिसे उन्होंने अपने YouTube चैनल ‘सैंटी शर्मा ऑफिशियल’ पर पोस्ट किया था। गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद उन्होंने “उड़ान” नाम का एक मोटिवेशनल रैप ट्रैक रिलीज किया, जिसे जबरदस्त पहचान मिली। फिर “कोशिश मेरी” और “द वैलेंटाइन” जैसे गाने भी रिलीज किए। 2019 में शर्मा ने “पीता दारू” ट्रैक के साथ कमर्शियल म्यूजिक में कदम रखा। 2020 में, उन्होंने रीबॉर्न नाम से एक सोलो एल्बम रिलीज किया, जिसमें सात गाने थे।

Bigg Boss Season 20 कब शुरू होगा?

गौरतलब है कि सलमान खान का चर्चित शो बिग बॉस 20 की शुरुआत 21 सितंबर से हो सकती है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सलमान खान शो को होस्ट करेंगे। इस सीजन के लिए कई टीवी सेलिब्रिटीज से संपर्क किया जा रहा है, इसलिए यह देखना बाकी है कि आगे किनके नाम सामने आते हैं। हालांकि सैंटी शर्मा के ‘बिग बॉस 20’ में शामिल होने को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन न तो शो के मेकर्स और न ही खुद रैपर ने उनके शामिल होने की खबर की पुष्टि की है।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)