ऋषि कपूर के अंतिम समय का वीडियो वायरल…

बायरल वीडियो में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) उस लड़के से कहते हैं कि मेरा आशीर्वाद तुम्‍हारे साथ है, बहुत तरक्‍की करो, सफलता प्राप्‍त करो। मेहनत करो। शोहरत और नाम ये सब आता है..

Written By :

SK Sharma

Updated

April 30, 2020

मनोरंजन डेस्कः बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का गुरुवार को 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानदारी दी। बाद में परिवार ने अभिनेता के निधन की पुष्टि की। सुबह जब ऋषि कपून ने अंतिम सांस ली तब उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ थीं।

ये भी पढ़ें..पंचतत्व में विलीन हुए Actor ऋषि कपूर, अंतिम यात्रा में इन्हें मिली परमिशन

बता दें कि एक दिन पहले अभिनेता इरफान खान और अब ऋषि (Rishi Kapoor) की मौत की खबर आने से देश सन्न रह गया है। वहीं ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनते ही लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह ऋषि कपूर का अंतिम वीडियो है।

actor

वीडियो में अस्‍पताल में काम करने वाला लड़का उनकी एक फिल्‍म का गाना गा रहा है। इस दौरान ऋषि कपूर बिस्‍तर पर लेटे हुए हैं। लड़के का गाना सुनकर उनकी आंखों में पानी आ जाते हैं। इसके बाद ऋषि कपूर उस लड़के को आर्शीवाद देते है।

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) उस लड़के से कहते हैं कि मेरा आशीर्वाद तुम्‍हारे साथ है, बहुत तरक्‍की करो, सफलता प्राप्‍त करो। मेहनत करो। शोहरत और नाम ये सब आता है मेहनत के बाद। हां थोड़ी किस्‍मत भी जरूरी है। इसकी ही एक गांठ बांधकर रखना। बता दें कि ऋषि कपूर ने कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली।

ये भी पढ़ें..Bollywood को एक और बड़ी क्षति, दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन