विवाहिता ने की आत्महत्या, मामला संदिग्ध

एटा–जनपद एटा के सकीट क्षेत्र के ग्राम नगला पंछी में करीब 27 वर्षीय महिला के आत्माहत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दहेज़हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एटा नगर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थिति नगला पंछी निवासी रुवी पत्नी बदन सिंह यादव 27 वर्ष ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी पाकर सकीट पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरअसल मामला जनपद के सकीट थाना क्षेत्र के

Written By :

Shweta Singh

Updated

April 21, 2020

एटा–जनपद एटा के सकीट क्षेत्र के ग्राम नगला पंछी में करीब 27 वर्षीय महिला के आत्माहत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दहेज़हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एटा नगर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थिति नगला पंछी निवासी रुवी पत्नी बदन सिंह यादव 27 वर्ष ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी पाकर सकीट पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरअसल मामला जनपद के सकीट थाना क्षेत्र के गांव पंक्षी का है जहां विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर विवाहिता का शव लटका मिला। वही बताया जा रहा है कि रुवी का पति फरीदाबाद में गाड़ी चलाता है, परिवार में किसी बात को लेकर दोनो मे विवाद चल रहा था, जबकि परिजनों ने रुवी के बीमार होने की बात कही है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर रुवी ने आत्महत्या क्यों की है, पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने आत्महत्या कर ली हैं। दहेज उत्पीड़न के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।

(रिपोर्ट- आर.बी.द्विवेदी, एटा)