भारत में अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं धूल भरी आंधी

दिल्ली: देश में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी दिल्ली में तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। बात अगर देश में अगले 24 घंटे में मौसम के मिजाज की करें तो कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज होगा। यह भी पढ़ें-Lockdown: बढ़ती गर्मी के चलते पेड़-पौधो की सिंचाई हेतु ग्रीन एम्बुलेंस को मिली हरी झंडी कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी का भी पूर्वानुमान है। आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों में तेलंगाना, रॉयलसीमा और नॉर्थ कर्नाटक में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह

Written By :

Shweta Singh

Updated

April 17, 2020

दिल्ली: देश में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी दिल्ली में तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। बात अगर देश में अगले 24 घंटे में मौसम के मिजाज की करें तो कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज होगा।

यह भी पढ़ें-Lockdown: बढ़ती गर्मी के चलते पेड़-पौधो की सिंचाई हेतु ग्रीन एम्बुलेंस को मिली हरी झंडी

कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी का भी पूर्वानुमान है। आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों में तेलंगाना, रॉयलसीमा और नॉर्थ कर्नाटक में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। प्राइवेट फोरकास्टर स्काईमेट के मुताबिक पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी और हरियाणा में भी हल्की बौछारें हो सकती हैं। पूर्वोत्तर भारत में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में भी कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी आई थी। इस वजह से हवा की गुणवत्ता खऱाब हुई है। झारखंड के कई हिस्सों में अगले 3-4 दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं। 20 अप्रैल को रांची, जमशेदपुर जैसे कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है।