RK तिवारी बने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव

लखनऊ — लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश को मुख्य सचिव मिल गया। योगी सरकार ने आरके तिवारी को मुख्य सचिव बनाने का फैसला किया है।राजेंद्र कुमार तिवारी अब तक मुख्य सचिव पद की कार्यवाहक जिम्मेदारी के साथ ही कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा का पद भी संभाल रहे थे।शासन की तरफ से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि योगी सरकार ने अनूप चंद्र पांडेय के रिटायर होने के बाद से अब तक मुख्य सचिव पद पर कार्यवाहक के तौर पर कार्य कर रहे राजेंद्र कुमार तिवारी को ही

Written By :

SK Sharma

Updated

February 14, 2020

लखनऊ — लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश को मुख्य सचिव मिल गया। योगी सरकार ने आरके तिवारी को मुख्य सचिव बनाने का फैसला किया है।राजेंद्र कुमार तिवारी अब तक मुख्य सचिव पद की कार्यवाहक जिम्मेदारी के साथ ही कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा का पद भी संभाल रहे थे।शासन की तरफ से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि योगी सरकार ने अनूप चंद्र पांडेय के रिटायर होने के बाद से अब तक मुख्य सचिव पद पर कार्यवाहक के तौर पर कार्य कर रहे राजेंद्र कुमार तिवारी को ही ये जिम्मेदारी सौंप दी है। आरके तिवारी 31 अगस्त 2019 को उन्होंने पदभार ग्रहण किया था। बता दें कि 1985 बैच के आईएएस अधिकारी आरके तिवारी आगरा के डीएम और गोरखपुर के मंडलायुक्त भी रह चुके हैं।

इसके अलावा भारत सरकार में संयुक्त सचिव कृषि एवं कार्पोरेशन विभाग में भी तैनात रहे हैं। पहले से भी यह चर्चा थी कि अगर कोई और नाम सामने नहीं आया तो तिवारी ही मुख्य सचिव होंगे।