लखनऊः कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू समेत कई कांग्रेसी पुलिस हिरासत में

लखनऊ–बुधवार को ही प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी थी। बावजूद इसके आज बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। लखनऊ में कई जगहों पर पथराव भी लोगों ने किया है। कुछ पुलिसवाले जख्मी भी हुए हैं। ज्यादातर इलाकों में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि एनआरसी और सीएए का विरोध करने पर भाजपा सरकार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया है। उन्होंने लिखा कि बिस्मिल,अशफाकुल्लाह खां,रोशन सिंह की सांझी विरासत को बचाने की लड़ाई रुकने वाली नहीं हैं।

Written By :

Shweta Singh

Updated

December 19, 2019

लखनऊ–बुधवार को ही प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी थी। बावजूद इसके आज बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। लखनऊ में कई जगहों पर पथराव भी लोगों ने किया है।

कुछ पुलिसवाले जख्मी भी हुए हैं। ज्यादातर इलाकों में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि एनआरसी और सीएए का विरोध करने पर भाजपा सरकार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया है।

उन्होंने लिखा कि बिस्मिल,अशफाकुल्लाह खां,रोशन सिंह की सांझी विरासत को बचाने की लड़ाई रुकने वाली नहीं हैं। आज CAA/NRC जैसे काले क़ानून का विरोध करने पर प्रदेश की भाजपा सरकार ने हम सभी कॉंग्रेसजनों को परिवर्तन चौक से गिरफ़्तार कर पुलिस लाईन में रखा हैं।