ओवरटेक करते समय ट्रक में घुसे बाइक सवार, एक की मौत

बहराइच — डिग्री कालेज से बंजारी मोड़ जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की दोपहर ओवरटेक करते समय एक बाइक ट्रक में घुस गयी। जिसके चलते बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा होते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को शहर स्थित मेडिकल कालेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने एक घायल को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज़ के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। देहात कोतवाली के बंजारी मोड़ डिग्री कालेज मार्ग प के पास मंगलवार की दोपहर मे

Written By :

SK Sharma

Updated

November 26, 2019

बहराइच — डिग्री कालेज से बंजारी मोड़ जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की दोपहर ओवरटेक करते समय एक बाइक ट्रक में घुस गयी। जिसके चलते बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा होते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को शहर स्थित मेडिकल कालेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने एक घायल को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज़ के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

देहात कोतवाली के बंजारी मोड़ डिग्री कालेज मार्ग प के पास मंगलवार की दोपहर मे एक ट्रक को बाइक सवार ओवरटेक करने लगा। अनियंत्रित बाइक ट्रक में घुस गयी। जिसके चलते बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़े। पुलिस को सूचना दी गयी। तिकोनी बाग पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार पांडेय, सिपाही अजय निर्मल, रवि सिंह यादव मौके पर पहुंचे। घायलों को आनन फानन में मेडीकल कालेज भेजा। वहां चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया।

कागजात से उसकी पहचान पयागपुर थाने के सतरही निवासी 22 वर्षीय विकास सिंह पुत्र इन्द्रजीत सिंह के रूप में हुई। जबकि घायल की पहचान बाराबंकी जिले के लखपेड़ा बाग निवासी 24 वर्षीय विजय सिंह पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई। चिकित्सकों ने घायल की घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)