जनरथ बस की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत

फतेहपुर–गांव से ट्रैक्टर में धान लादकर सौंरा जा रहा एक ट्रैक्टर चालक सोमवार दोपहर बाद हादसे का शिकार हो गया। बरौरा मोड़ के पास हाईवे में जनरथ बस की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें दबकर चालक की मौत हो गई। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम बरौरा मोड़ के समीप हाईवे पर सोमवार की शाम रोडवेज जनरथ बस व ट्रैक्टर की भिड़ंत में जहां ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी। वहीं ट्रैक्टर में सवार एक दर्जन से अधिक लोग चुटहिल हो गये। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मेऊली गांव निवासी ट्रैक्टर मालिक शिव मंगल सिंह का चालक ननकऊ पुत्र

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 12, 2019

फतेहपुर–गांव से ट्रैक्टर में धान लादकर सौंरा जा रहा एक ट्रैक्टर चालक सोमवार दोपहर बाद हादसे का शिकार हो गया। बरौरा मोड़ के पास हाईवे में जनरथ बस की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें दबकर चालक की मौत हो गई।

मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम बरौरा मोड़ के समीप हाईवे पर सोमवार की शाम रोडवेज जनरथ बस व ट्रैक्टर की भिड़ंत में जहां ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी। वहीं ट्रैक्टर में सवार एक दर्जन से अधिक लोग चुटहिल हो गये। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मेऊली गांव निवासी ट्रैक्टर मालिक शिव मंगल सिंह का चालक ननकऊ पुत्र सुखदेव सोमवार की शाम चार बजे ट्रैक्टर में चावल लादकर सौंरा स्थित राइस मिल जा रहा था।वहीं हादसे में ट्रैक्टर सवार पल्लेदार बाल-बाल बच गया। बस चालक मौके से भाग निकला।

उधर रोडवेज बस की सवारियों को पीछे से आ रही दूसरी जनरथ बस में बैठाकर कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।