नोडल अधिकारी का जनपद दौरा, पुलिस लाइन व देहात कोतवाली का किया निरीक्षण

बहराइच– प्रदेश सरकार ने जिलों की जमीनी हकीकत को जानने के उद्देश्य से वरिष्ठ आई पी एस अधिकारियों को अलग अलग जिलों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है । इसी कड़ी में जिले की नोडल अधिकारी पद्मजा चौहान ने आज जनपद पहुंच जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार की और से आमजन को बिना भेदभाव के न्याय मिलने समेत अपराध को रोकने व अपराधियो के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के बारे में जानकारी प्राप्त की। नोडल अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ रिजर्व पुलिस लाइन व मेस का निरीक्षण करने के बाद देहात कोतवाली पहुंच लंबित विवेचनाओं

Written By :

Shweta Singh

Updated

October 23, 2019

बहराइच– प्रदेश सरकार ने जिलों की जमीनी हकीकत को जानने के उद्देश्य से वरिष्ठ आई पी एस अधिकारियों को अलग अलग जिलों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है ।

इसी कड़ी में जिले की नोडल अधिकारी पद्मजा चौहान ने आज जनपद पहुंच जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार की और से आमजन को बिना भेदभाव के न्याय मिलने समेत अपराध को रोकने व अपराधियो के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के बारे में जानकारी प्राप्त की।

नोडल अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ रिजर्व पुलिस लाइन व मेस का निरीक्षण करने के बाद देहात कोतवाली पहुंच लंबित विवेचनाओं व दर्ज मुकदमों के बारे में जानकरी पूछते हुये थाना स्तर पर सक्रिय अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये । इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक रविंद सिंह , अजय प्रताप भी उनके साथ मौजूद रहे ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)