मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश अरेस्ट

एटा–एटा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर एक्ट में लम्बे समय से वाॅछित चल रहे 25 हजार के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। शातिर आरोपी वैजू के कब्जे से एक तमंचा, दो जिन्दा व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। वही 25 हजार के शातिर इनामी बदमाश बैजू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पवाॅस नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। वही आरोपी वैजू पर जनपद के अलग-अलग थानों पर लगभग आधा दर्जन से ज्यादा मुक़दम्मे दर्ज है। आपको बता दें ये पूरा मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र का है जहाँ

Written By :

Shweta Singh

Updated

September 24, 2019

एटा–एटा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर एक्ट में लम्बे समय से वाॅछित चल रहे 25 हजार के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

शातिर आरोपी वैजू के कब्जे से एक तमंचा, दो जिन्दा व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। वही 25 हजार के शातिर इनामी बदमाश बैजू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पवाॅस नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। वही आरोपी वैजू पर जनपद के अलग-अलग थानों पर लगभग आधा दर्जन से ज्यादा मुक़दम्मे दर्ज है। आपको बता दें ये पूरा मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र का है जहाँ कोतवाली देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट का लम्बे समय से वाॅछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया बदमाश बैजू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पवाॅस नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। वही इसके कब्जे से जामातलाशी के दौरान शातिर आरोपी से मौके पर एक तमंचा,दो जिन्दा व एक खोखा कारतूस व 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है।

शातिर 25 हजार के इनामी आरोपी वैजू पर जनपद के अलग-अलग थानों पर लगभग आधा दर्जन से ज्यादा मुक़दम्मे दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार इनामिया बदमाश बैजू के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)