युवक पत्नी की कर रहा था पिटाई, रोकने पर परिजनों पर डाल दिया तेजाब

बहराइच–शहर के अकबरपुरा नई बस्ती निवासी एक युवक अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था। जिसे बचाने के लिए बड़े भाई व उसके बच्चे दौड़ पड़े। जिससे नाराज युवक ने सभी के ऊपर बैट्री में डालने के लिए रखा तेजाब फेंक दिया। सभी के इधर-उधर हो जाने से तेजाब मामूली रूप से ही उनके ऊपर पड़ा। हालांकि सभी को मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने थाने में किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं करने का प्रार्थना पत्र दिया है। कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला अकबरपुरा नईबस्ती निवासी रमाकांत सोनी शनिवार की रात अपनी पत्नी

Written By :

admin

Updated

August 19, 2019

बहराइच–शहर के अकबरपुरा नई बस्ती निवासी एक युवक अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था। जिसे बचाने के लिए बड़े भाई व उसके बच्चे दौड़ पड़े। जिससे नाराज युवक ने सभी के ऊपर बैट्री में डालने के लिए रखा तेजाब फेंक दिया।

सभी के इधर-उधर हो जाने से तेजाब मामूली रूप से ही उनके ऊपर पड़ा। हालांकि सभी को मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने थाने में किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं करने का प्रार्थना पत्र दिया है। कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला अकबरपुरा नईबस्ती निवासी रमाकांत सोनी शनिवार की रात अपनी पत्नी की मामूली कहासुनी के बाद पिटाई कर रहा था। उसकी चीख पुकार सुनकर बड़े भाई शिवनारायन सोनी (50) दौड़ पड़े। जिस पर रमाकांत ने उनसे भी झगड़ा शुरू कर दिया।

पिता को भाई से झगड़ते देख शिवनरायन सोनी का बेटा अमित सोनी (20) और रूबी सोनी (22) व श्वेता सोनी (18) भी बचाने के लिए दौड़ पड़े। इसी बीच आक्रोशित रमाकांत ने पास में ही रखी तेजाब की बोतल को सभी के ऊपर उड़ेल दिया। सबके इधर-उधर हट जाने से मामूली रूप से ही तेजाब पड़ा। हालांकि सभी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। रात को ही उपचार के बाद सभी घर भी चले आए। 

प्रभारी निरीक्षक सर्वेद्रनाथ ने बताया कि दोनों भाइयों ने पारिवारिक विवाद का हवाला देते हुए किसी भी कानूनी कार्रवाईर् को नहीं किए जाने का लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। जिसके चलते केस नहीं दर्ज किया गया है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)