दिनदहाड़े घर में घुसकर बसपा नेता को गोलियो से भूना

अम्बेडकरनगर –सूबे के मुखिया एक तरफ तो कानून व्यवस्था को चुस्त करने के लिए ताबड़तोड़ इनकाउंटर करा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बेखौफ अपराधी पुलिस से लेकर नेता और व्यवसायियों पर गोलियां बरसा रहे है। ताजा मामला बसखारी थाना छेत्र अंतर्गत शुकुल बाजार का है ,उक्त बाजार निवासी बसपा नेता राम चन्द्र जयसवाल शुक्रवार दोपहर खाना खाने के बाद अपने घर के कमरे में सो रहे थे कि दो मोटरसाइकिल सवार पहुंच कर ताबड़ तोड़ गोलियां बरसा कर छलनी कर दिया। घायल अवस्था मे परिजन लेकर सीएचसी पहुँचे जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, मृतक राम चन्द्र जयसवाल बसपा

Written By :

admin

Updated

July 20, 2019

अम्बेडकरनगर –सूबे के मुखिया एक तरफ तो कानून व्यवस्था को चुस्त करने के लिए ताबड़तोड़ इनकाउंटर करा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बेखौफ अपराधी पुलिस से लेकर नेता और व्यवसायियों पर गोलियां बरसा रहे है।

ताजा मामला बसखारी थाना छेत्र अंतर्गत शुकुल बाजार का है ,उक्त बाजार निवासी बसपा नेता राम चन्द्र जयसवाल शुक्रवार दोपहर खाना खाने के बाद अपने घर के कमरे में सो रहे थे कि दो मोटरसाइकिल सवार पहुंच कर ताबड़ तोड़ गोलियां बरसा कर छलनी कर दिया। घायल अवस्था मे परिजन लेकर सीएचसी पहुँचे जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,

मृतक राम चन्द्र जयसवाल बसपा नेता के साथ साथ जिले के जाने माने व्यवसाई भी थे ,शुकुल बाजार में अपना कार्यालय बना कर व्यसाय चलाते थे,राम चन्द्र के हत्या की खबर फैलते ही उनके आवास पर लोगों का मजमा लग गया ,ब्यापारियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी ,परिजनों ने शव को घर बाहर ले जाने पर रोक लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए,कई बार भीड़ और पुलिस में तकरार भी हुई।

हालात को देखते हुए मौके पर पहुँचे डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने कई थानों की फोर्स बुला ली लेकिन भीड़ डटी रही। तकरीबन 6 घन्टे चले उठा पठक के बाद आखिर में बसपा के पूर्व सांसद व जोनल कोआर्डिनेटर त्रिभुवन दत्त और कुछ व्यापारी नेताओं की पहल पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों ने पास में ही चल रहे एक विद्यालय के प्रबंधक पर आरोप लगाया है ।बसपा नेता ने इस घटना को लेकर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

(रिपोर्ट-कार्तिकेय द्विवेदी,अम्बेडकरनगर)