यूपी में अब बेटे भी नहीं सुरक्षित, 9 साल के मासूम से हैवानियत

हाथरस–यूपी में बेटियां तो बेटियां मासूम बेटे भी सुरक्षित नहीं नजर आ रहे। कब किसी बेहशी की नजर आपके परिवार पर पड़ जाये कोई पता नहीं अपराध होने के बाद पुलिस भी जाँच और कार्यवाही करने की बात कह कर अपना पला झाड़ लेती है।  यूपी के हाथरस जिले में एक 9 साल के मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला।  बेटी तो बेटी यहां बेटे भी नहीं हैं सुरक्षित, मासूम के साथ किया अप्राकृतिक

Written By :

admin

Updated

June 17, 2019

हाथरस–यूपी में बेटियां तो बेटियां मासूम बेटे भी सुरक्षित नहीं नजर आ रहे। कब किसी बेहशी की नजर आपके परिवार पर पड़ जाये कोई पता नहीं अपराध होने के बाद पुलिस भी जाँच और कार्यवाही करने की बात कह कर अपना पला झाड़ लेती है। 

यूपी के हाथरस जिले में एक 9 साल के मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। 

बेटी तो बेटी यहां बेटे भी नहीं हैं सुरक्षित, मासूम के साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

युवक ने मासूम को जंगल से नहर की तरफ ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। जब बच्चे के परिजनों द्वारा खोजने पर मिले मासूम बच्चे ने परिवार वालो को अपने साथ हुई पूरी घटना बताई तो परिजन आरोपी युवक के घर जा कर इसकी शिकायत की तो आरोपी ने उनको धक्के दे कर भगा दिया। वही परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाना हसायन में तहरीर दे दी। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बच्चे का डॉक्टरी परीक्षण कराया। पुलिस फरार चल रहे आरोपी युवक की तलाश में जुटी गई है।

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)