फौजी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एटा–जनपद एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित सदैरा गांव में करंट लगने से सेना के एक जवान की मौत हो गई है। इस घटना से घर में ही नहीं बल्कि समूचे क्षेत्र में भी सन्नाटा फैल गया है।  भारत के लाल तरुण प्रताप को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था,तभी अंतिम दर्शन के लिए उमड़े जन समूह में सभी की आंखे नम थी। सेना के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के बाद अंतिम संस्कार किया गया। दरअसल पांच दिन पहले ही सेना का यह जवान छुट्टी पर अपने घर लौटा था। अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित सदैरा गांव

Written By :

admin

Updated

May 27, 2019

एटा–जनपद एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित सदैरा गांव में करंट लगने से सेना के एक जवान की मौत हो गई है। इस घटना से घर में ही नहीं बल्कि समूचे क्षेत्र में भी सन्नाटा फैल गया है। 

भारत के लाल तरुण प्रताप को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था,तभी अंतिम दर्शन के लिए उमड़े जन समूह में सभी की आंखे नम थी। सेना के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के बाद अंतिम संस्कार किया गया। दरअसल पांच दिन पहले ही सेना का यह जवान छुट्टी पर अपने घर लौटा था। अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित सदैरा गांव के रहने वाले तरुण प्रताप सिंह का तीन साल पहले ही सेना में चयन हुआ था। मौजूदा समय में तरुण प्रताप की तैनाती पूना के आर्म्ड डिफेंस कोर में बताई जा रही है। पांच दिन पहले ही छुट्टी लेकर तरुण प्रताप अपने गांव आए थे। बीती रात में पंखे को ठीक करने के दौरान करंट लगने से उनकी मौत हो गई।तरुण प्रताप की अभी कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। उनके पिता बुद्ध पाल सिंह भी फौज में थे। अंतिम यात्रा में पहुँचे अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने बताया यह एक आकस्मित दुर्घटना है। परिवार और देश के लिए बहुत बड़ी छति है।

वही अलीगंज एसडीएम पी एल मौर्य ने बताया कि जवान तरुण कुमार की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से परिवार व देश को अपूर्णीय छति हुई है। वही जवान तरुण के पिता का कहना है विधाता की मर्जी के आगे कोई कुछ नहीं कर सकता है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी,एटा)