ट्रेनों में भीख मांगने वालों को जेल भेज रही गाजियाबाद पुलिस, ये है वजह…

गाजियाबाद–गाजियाबाद में रेलवे पुलिस ने एक अभियान चलाया है। जिसके तहत ट्रेनों में भीख मांगने वाले लोगों को पकड़ा जा रहा है और उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन इसके साथ-साथ कुछ भीख मांगने वाली महिलाओं को जेल भी भेजा जा रहा है।  इसकी वजह बेहद चौंकाने वाली है।दरअसल इन महिलाओं पर आरोप है कि एक ट्रेन में लोगों से जबरन भीख मांगती हैं। नहीं देने पर उनको गालियां देती हैं और मारपीट तक करती हैं। यही नहीं लोगों का सामान तक चोरी करने का इन पर आरोप है।कुछ महिलाओं को फिलहाल गिरफ्तार करके जेल भेजा गया

Written By :

admin

Updated

May 13, 2019

गाजियाबाद–गाजियाबाद में रेलवे पुलिस ने एक अभियान चलाया है। जिसके तहत ट्रेनों में भीख मांगने वाले लोगों को पकड़ा जा रहा है और उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन इसके साथ-साथ कुछ भीख मांगने वाली महिलाओं को जेल भी भेजा जा रहा है। 

इसकी वजह बेहद चौंकाने वाली है।दरअसल इन महिलाओं पर आरोप है कि एक ट्रेन में लोगों से जबरन भीख मांगती हैं। नहीं देने पर उनको गालियां देती हैं और मारपीट तक करती हैं। यही नहीं लोगों का सामान तक चोरी करने का इन पर आरोप है।कुछ महिलाओं को फिलहाल गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। रेलवे पुलिस के मुताबिक इस तरह जबरन भीख मांगने वालों का एक गैंग हो सकता है। इनमें ज्यादातर लोग अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर की तरफ से ट्रेनों में सवार होते हैं और देश की राजधानी दिल्ली तक जाने वाले लोगों का सामान गायब कर देते हैं। 

रेलवे पुलिस कुछ एनजीओ से भी बातचीत कर रही है। जिनके माध्यम से भीख मांगने वाले लोगों को मदद दिलवाकर कोई दूसरा काम शुरू करवाया जा सके। जिससे यह भीख मांगने की बजाए कोई काम करके अपनी रोजी रोटी कमा सकें।वहीं पकड़ी गई एक महिला से जब बात की गई तो उसका कहना है कि वह ट्रेन में गाना बजा कर रुपए मांगा करती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं करेगी।